
18 October 2026 Ka Rashifal: 18 अक्टूबर, रविवार को आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि रहेगी। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाएगी। इस दिन सुकर्मा, धृति, सर्वार्थसिद्धि, शुभ और अमृत सहित पांच योगों का संयोग बनेगा। इस दिन सूर्य कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा, जबकि चंद्रमा धनु राशि छोड़कर मकर राशि में आ जाएगा। इन बदलावों का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार…
आज आपको काम के चलते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। ज्यादा कॉन्फिडेंस में आकर कोई फैसला न लें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब
काम का दबाव आपके घर के माहौल पर भी असर डाल सकता है। आज मेहनत के दम पर ही काम पूरे होंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं। बाहर के खाने से बचें, क्योंकि पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भावनाओं में बहकर बड़ा फैसला न लें।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत
स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नई प्लानिंग करेंगे। लव लाइफ में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ शाम अच्छी बीतेगी। रिश्तों में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। संतान के भविष्य को लेकर मन में चल रही चिंता भी कम हो सकती है।
आज परिवार में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है और जल्द ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नए लोग आपसे दोस्ती करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। बिजनेस में किसी नए काम की शुरुआत या उसमें निवेश करने का विचार बन सकता है।
नई टेक्नोलॉजी सीखने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। हालांकि, मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। लव लाइफ में भरोसा बनाए रखें। ऑफिस में अपने व्यवहार का ध्यान रखें।
सुबह के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारी या बुखार से बचने के लिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के लोगों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखें।
आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताने से नई ऊर्जा आएगी।
आज आप अपनी काबिलियत से लोगों का ध्यान खींच सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेंगे। लव लाइफ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या डील करने की योजना है, तो उससे जुड़ी सभी शर्तों और जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
आज आपकी क्रिएटिव सोच कई कामों में मददगार साबित हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपके काम से प्रभावित होकर विरोधी भी तारीफ कर सकते हैं। निर्माण से जुड़े कामों में तेजी आएगी।
आज दूसरों के मामलों में उलझने के बजाय अपने टारगेट पर ध्यान दें। काम में देरी होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। कुछ लोग अपना काम निकलवाने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर मदद करें। पेट दर्द की समस्या को नजरअंदाज न करें।
आज आपके मन में नए आइडिया आ सकते हैं। आप पूरे फोकस के साथ अपने काम करेंगे। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने की संभावना है। फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए डाइट पर ध्यान देंगे। लव पार्टनर की कोई सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
आज बिजनेस में मुनाफा कमाने के मौके मिल सकते हैं, खासकर मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होने की संभावना है। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। कामयाबी के लिए अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। आराम और सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।