
Aaj Ke Shubh Muhurat: 18 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शारदीय नवरात्रि का अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। कन्या पूजन के लिए भी ये तिथि बहुत ही श्रेष्ठ मानी गई है। आगे जानें कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त राहुकाल की टाइमिंग और किस दिशा में यात्रा न करें…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बढ़ाएगा 3 राशियों की मुश्किलें, नौकरी-बिजनेस में रुकावट-मिलेगी बुरी खबर, सेहत भी खराब
18 अक्टूबर, रविवार को सुबह 08 बजकर 28 मिनिट के बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। ये तिथि कन्या पूजन के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ये हैं कन्या पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त…
सुबह 07:54 से 09:20 तक
सुबह 09:20 से 10:46 तक
सुबह 11:49 से दोपहर 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 03:03 तक
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog 2026: चंद्र-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशियों पर गिरेगी गाज, धन हानि-नौकरी में डिमोशन के संकेत
रविवार को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में। एक ही दिन में सूर्य-चंद्रमा के राशि बदलने से सभी राशियों पर इसका असर होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल और गुरु कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस उपाय से आप अनेक समस्याओं से बच सकते हैं।
18 अक्टूबर, रविवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 55 मिनिट से 09 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 5:54 PM
चन्द्रोदय - Oct 19 1:39 PM
चन्द्रास्त - Oct 20 12:45 AM
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:37 PM – 3:03 PM
दुर्मुहूर्त - 12:34 PM – 01:20 PM, 02:51 PM – 03:37 PM
वर्ज्यम् - 08:02 PM – 09:48 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।