Virgo Horoscope Today | कन्या राशिफल 21 मार्च 2026: क्या आज मिलेगी मनचाही नौकरी?

Published : Mar 21, 2026, 05:15 AM IST
Virgo Horoscope Today

सार

Virgo Horoscope Today: राशि चक्र की छठी राशि है कन्या। इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग बोलने में चतुर और चालक किस्म के होते हैं। बुध, शुक्र और शनि इनके लिए बहुत ही शुभ दिन होते हैं।

Aaj Ka Kanya Rashifal: राशि चक्र की छठी राशि है कन्या। इसका चिह्न एक लड़की है। जिन लोगों का नाम टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) अक्षर से शुरू होता है वे कन्या राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग हर और भाग्यशाली अंक 3 व 8 है। इस राशि का शुभ रत्न पन्ना है, जिसे एमरल्ड भी कहते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही चालाक और पैसा खर्च करने में कंजूस होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव वाला रहता है। आगे जानिए 21 मार्च 2026 का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 20 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

कन्या राशिफल 21 मार्च 2026

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। इनके मन में लगातार निगेटिव विचार आते रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर ये गुस्सा हो सकते हैं। अगर कोई जरूरी काम है तो वह अटक सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-
Ashtadasha Yoga: सूर्य-बुध का अष्टादश योग, इन 5 राशि वालों को होगा बंपर लाभ!

कन्या राशिफल नौकरी-बिजनेस

इस राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी मामले किसी कारणवश अटक सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल लव लाइफ

गुस्से के कारण आज इनकी लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी। किसी बात पर पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। संतान को लेकर भी घर में नोंक-झोंक का दौर चलता रहेगा। विवादों से बचकर रहने में ही भलाई है।

आज का उपाय

इस राशि के लोग हरे वस्त्रों, हरी सब्जियों का दान जरूरतमंदों को करें। संभव हो तो बुध ग्रह के मंत्रो का जाप भी करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

21 मार्च 2026 का राशिफल: शनिवार को मेष-कर्क सहित 4 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Aaj Ka Panchang 21 March 2026: करें देवी चंद्रघंटा की पूजा, गणगौर तीज और सौभाग्य सुंदरी व्रत भी आज