
Vastu Tips For Fridge: वर्तमान में लगभग हर घर में फ्रिज में पानी रखने के लिए बोतलों का इस्तेमाल किया जाता है। देखने में आता है कि अधिकांश घरों में पानी रखने के लिए प्लास्टिक की बॉटल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ लोग कांच की बोतल को ज्यादा बेहतर मानते हैं। वास्तु शास्त्र में भी पानी रखने के बर्तन और उसकी दिशा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि फ्रिज में प्लास्टिक की बोतल रखना ज्यादा सही है या कांच की? आगे जानिए क्या कहता है वास्तु…
ये भी पढ़ें-
Gen Z में क्यों बढ़ रहा 11:11 का क्रेज, ये कोई शुभ संकेत है या सिर्फ संयोग?
वास्तु के अनुसार, प्लास्टिक शुद्ध तत्व नहीं आर्टिफिशियल तत्व है, जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। लंबे समय तक प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से उसकी गुणवत्ता और टेस्ट पर असर हो सकता है। कईं बार इस पानी में प्लास्टिक के हानिकारक तत्व भी मिल जाते हैं। इसलिए प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता।
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips for Gen Z: वास्तु से कैसे कम करें Exam Stress? याद रखें 5 टिप्स
वास्तु की मानें तो कांच शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाली धातु है। कांच की बोतल में रखा पानी ज्यादा शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर रहता है। कांच पारदर्शी भी होता है, जिससे पानी की गंदगी को भी साफ देखा जा सकता है। यही वजह है कि वास्तु में कांच की बोतल को शुभ माना गया है।
कांच की बोटल बार-बार टूट जाती है इसलिए इसका उपयोग करना संभव न हो तो स्टील की बोतल भी अच्छा विकल्प हो सकता है। स्टील को वास्तु में संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इस स्टील की बोतल की रोज साफ-सफाई होना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी को उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। इसलिए कोशिश करें कि फ्रिज घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में हो। फ्रिज में रखी जाने वाली पानी की बोतलें साफ होनी चाहिए। टूटी या खराब बोतलों को तुरंत हटा देना चाहिए।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।