Weekly Horoscope November 2026: राहु-केतु के राशि बदलने से होगी उथल-पुथल, 2 राशियों पर बड़ा संकट-दुर्घटना के योग

Published : Nov 29, 2026, 08:31 AM IST
Weekly Horoscope November 2026

सार

Weekly Horoscope 30 November To 6 December 2026: ज्योतिषियों के अनुसार राहु-केतु 18 महीने में एक बार राशि बदलते हैं। इस सप्ताह में ये दोनों ग्रह राशि बदलेंगे जिसका बड़ा प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

Saptahik Rashifal 29 November Se 6 December 2026: आने वाले सप्ताह में सिर्फ एक दिन नवंबर माह का रहेगा शेष दिन दिसंबर माह के। यानी ये दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह रहेगा। खास बात ये है कि इस सप्ताह में साल का सबसे बड़ा ग्रह परिवर्तन होने वाला है। 5 दिसंबर को राहु और केतु राशि बदलेंगे। राहु कुंभ से निकलकर मकर में और केतु सिंह से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी 12 राशियों पर असर डालेगी। जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। नौकरी और व्यापार में भी हालात सुधरेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2026: राहु के राशि बदलते ही 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-बिजनेस में लाभ-हेल्थ में भी सुधार!

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोग इस सप्ताह मकान, जमीन या प्लॉट खरीदने की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। व्यापार में तरक्की के लिए की गई मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने की उम्मीद है। हालांकि खानपान को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा, वरना पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है।

ये भी पढे़ें-
Ketu Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, केतु करेगा नौकरी-बिजनेस में दिक्कत, एक्सीडेंट-सर्जरी के योग

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति थोड़ी परेशानी भरी रह सकती है। खर्चों के चलते किसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। नौकरी करने वालों पर अधिकारियों की ओर से काम और टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की मदद से आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को इस दौरान अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। दोस्तों के सहयोग से लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। बीते कुछ समय से चल रही मानसिक परेशानियों में भी कमी आएगी। बैंक बैलेंस बढ़ने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के युवाओं को करियर के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। हालांकि कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में उलझने से बचना चाहिए। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। माता-पिता की मदद से नया काम भी शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। पहले किए गए निवेश से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। व्यापारियों को भी लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। घर में शादी या किसी दूसरे मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान थकान या शारीरिक परेशानी होने की आशंका है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को दूसरों की सलाह पर सोच-समझकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। समाज में आपके कामों की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी तथा व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकारी योजनाओं या सरकारी कामों से फायदा होने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को संतान की किसी उपलब्धि से खुशी और गर्व महसूस होगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिलने की उम्मीद है। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से अस्पताल जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानी को भी अनदेखा न करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के कारोबारियों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल होने से आने वाले समय में आर्थिक फायदा मिलने के रास्ते खुलेंगे। हालांकि राजनीति से जुड़ी कोई खबर आपका मन खराब कर सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, लेकिन बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में मनचाहा परिणाम मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 29 November 2026: 3 राशियों की बढ़ेंगी खुशियां, बैंक बैलेंस में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन
Rahu Gochar 2026: राहु के राशि बदलते ही 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-बिजनेस में लाभ-हेल्थ में भी सुधार!