Horoscope This Week: आने वाले सप्ताह अप्रैल 2026 के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह बुध के राशि बदलने से मीन राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।
Astrology Weekly Forecast: अप्रैल 2026 का दूसरा सप्ताह 6 से 12 तारीख तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा के अलावा सिर्फ बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। इस सप्ताह चंद्रमा वृश्चिक से मकर राशि तक का सफर पूरा करेगा, वहीं बुध ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में जाएगा। मीन राशि में पहले से ही मंगल और शनि स्थित है। इस तरह मीन राशि में त्रिग्रही संयोग बनेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये सप्ताह आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। घर के कार्यों में आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य कारणों को लेकर कमजोर हो सकती है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में नुकसान की संभावना है। अपने लाभ के लिये दूसरों के हितों की अनदेखी न करें। आपकी शंका करने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है।
इस राशि के लोगों को पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ आप नया काम शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामलों का समाधान मिलने में परेशानी होगी। किसी वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। नौकरी में मनचाही सफलता मिलने से खुशी होगी। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। भोजन को लेकर सावधान रहें नहीं तो पेट दर्द की समस्या रहेगी।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों का मन धर्म के कामों में अधिक रहेगा। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। गलत लोगों के साथ रहने से आपकी इमेज खराब हो सकती है। लव लाइफ को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। संतान पर नजर रखें।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होने के संकेत मिल रहे हैं। महिलाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। लाइफ पार्टनर से मिला सहयोग आपके मनोबल को बढ़ायेगा। मन में नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। मंहगी वस्तुओं की खरीदी पर काफी पैसा खर्च होगा। नौकरी में अधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर के रोगियों को अपने सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। शेयर मार्केट से आपको नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में अनावश्यक खर्च हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
युवाओं को इंटरव्यू में मनचाही सफलता मिल सकती है। भाई-बहनों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। आप चतुराई से अपना हित साधने में सफल रहेंगे। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। घर-गृहस्थी से जुड़े कामों को करने में समय बीतेगा। किसी बात को लेकर परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है। मन अशांत रहेगा।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको कोई नया ज्ञान प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों से आपसे विवाद है, उनसे दोस्ती हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। दवा कारोबारियों के लिये सप्ताह विशेष रूप से लाभप्रद रहने वाला है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। डायबिटिज के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। निवेश सोच-समझकर करें। निगेटिव बातों पर ध्यान न दें।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप अपनी कमाई से बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गर्मी से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोग सोच-समझकर पैसा खर्च करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय आपको इस सप्ताह लेने पड़ सकते हैं। किसी पुराने निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रखने की जरूरत है।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लोगों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आपको अपनी पुरानी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
दोस्तों के साथ मिलकर किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। घर में अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार अत्यधिक शुभ दिन रहेगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ऑनलाइन लेन-देन को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
सन्तान के विवाह में आ रही बाधा इस सप्ताह दूर हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। गुरुवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। उधार लिया हुआ धन वापस लौटाने में आप सफल रहेंगे।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक नहीं है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.