Weekly Tarot Horoscope February 2026: 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

Published : Feb 01, 2026, 10:53 AM IST

Weekly Tarot Horoscope February 2026: टैरो कार्ड भविष्य जानने की प्राचीन विधा है। टैरो शब्द टैरोची से उत्पन्न हुआ, जो माइनर आर्काना के कार्डों से संबंधित था। टैरो कार्ड से किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान के बारे में जाना जा सकता है।

PREV
113
टैरो राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026

Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (2 से 8 फरवरी) मेष राशि वाले को अज्ञात भय सता सकता है वहीं इनके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। वृष राशि वाले को बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले पक्ष में होंगे। मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आत्मसम्मान का ध्यान दें। कर्क राशि वाले सोच-समझकर निर्णय लें, परिणाम पक्ष में होंगे। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…


ये भी पढ़ें-
Holashtak 2026 Date: कब से शुरू होगा होलाष्टक, इस दौरान कौन-से काम न करें?

213
Aries (मेष) (March 21-April 19)

यह सप्ताह विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में नई शुरुआत और नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर, बिज़नेस या किसी पर्सनल प्रोजेक्ट में कुछ नया शुरू करने की संभावना है। लंबे समय से विचाराधीन कार्यों को क्रियान्वित करने के संकेत मिलते हें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मज़बूत होगी किन्तु अज्ञात भय भी सताएगा।

एंजिल संदेश: आपके सामने कई सुनहरे अवसर आने वाले हें जोकि भविष्य की दिशा बदल सकते है। यूनिवर्स के संकेतों और ईश्वरीय मार्गदर्शन पर ध्यान दें और तुरंत निर्णय लेने से न डरें।

ये भी पढ़ें-
Weekly Rashifal February 2026: बुध-शुक्र बदलेंगे राशि, 5 राशि वालों को होगा धन लाभ

313
Taurus (वृषभ) (April 20-May 20)

यह सप्ताह पारिवारिक सुख, स्थिरता और सुरक्षा का संकेत देता है। आर्थिक मामलों में लंबे समय से की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा और राहत मिलेगी। मित्रों और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

एंजिल संदेश: ब्रह्मांड आपको संकेत भेज रहा है। किसी बात पर निर्णय लेने से पहले छोटे-छोटे संकेतों को समझ कर उन पर गहन विचार करें । कोई बातचीत, सपना या संयोग आपको सही दिशा दिखा सकता है।

413
Gemini (मिथुन) (May 21 -June 20)

यह सप्ताह कार्य क्षेत्र और घर दोनों में संतुलन बनाने का संदेश देता है। आपको व्यावहारिक और भावनात्मक व्यव्हार में स्थिरता लानी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी किन्तु आपको दूसरों की आर्थिक सहयता करनी पद सकती है। किसी महिला से सहयोग या मार्गदर्शन मिलने के संकेत हें। स्वयं की देखभाल और आत्मसम्मान पर ध्यान देना ज़रूरी है।

एंजिल संदेश: आपको यूनिवर्स से संकेत दिया जा रहा है कि सब कुछ अकेले करने की ज़रूरत नहीं है। मदद माँगना कमज़ोरी नहीं, साहस है। सही लोगों से सहयोग मिलेगा और कार्य सरल हो पाएंगे।

513
Cancer (कर्क) (June 21-July 22)

यह सप्ताह कर्म और न्याय पर आधारित होगा। आपके पिछले कार्यों का परिणाम सामने आएगा। रिश्तों की सच्चाई सामने आने की सम्भावना है। यदि आपने ईमानदारी से काम किया है तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कानूनी मामलों, दस्तावेज़ों या महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी रखें और सावधानी से पढ़ कर ही हस्ताक्षर करें। भावनाओं की बजाय तर्क से निर्णय लें।

एंजिल संदेश: जिस कार्य के होने की आप प्रतीक्षा कर रहे हैं, उसमें अभी और वक़्त लग सकता है, कितना वक़्त यह आने वाले कुछ महीनों में आपको स्पष्ट होगा। धैर्य रखें और प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखें।

613
Leo (सिंह) (July 23 – August 22)

यह सप्ताह प्रसंता और सुखद समाचार का संकेत देता है। कोई प्रेम प्रस्ताव या शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी और आप दिल की बात कह पाएंगे। पुरानी बुरी यादों को भूल कर दूसरों को क्षमा करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। कला, लेखन या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। पानी के स्थान पर जाना टालें।

एंजिल संदेश: आपके जीवन में बड़े और सुखद बदलाव आने वाले हैं। किन्तु आपको पहले परिवर्तन की स्वीकार्यता में आना होगा। अपने डर से बाहर आएं, खुशी और संतोष को स्वीकार करें।

713
Virgo (कन्या) (August 23- September 22)

यह सप्ताह विजय और मान-सम्मान दे सकता है। करियर में सफलता और प्रमोशन मिलने की संभावना है, आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपसे प्रेरित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की सम्भावना है। किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं, यदि प्रयासरत हें तो विवाह के सूत्र में बंध सकते है।

एंजिल संदेश: यह समय प्रेम और रोमांस का संकेत दे रहा है। सेल्फ लव करेंगे तो दूसरों के साथ भी रिश्तों में मधुरता आएगी। यदि सिंगल हैं तो कोई विशेष व्यक्ति जीवन में प्रवेश कर सकता है।

813
Libra (तुला) (September 23-October 22)

यह सप्ताह आर्थिक तंगी, अस्वस्थता या अकेलेपन का संकेत देता है। आपको लग सकता है कि आप संघर्ष के चरम पर, लेकिन यह अस्थायी स्थिति है। सहायता आपके आसपास मौजूद है, बस आपको उसे स्वीकार करना होगा। तनाव का सेहत पर असर पड़ सकता है, चिकित्सकीय परिक्षण अवश्य करवाएं। धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें।

एंजिल संदेश: सब कुछ सही समय पर हो रहा है। जो अभी रुकावट लग रही है, वही आगे चलकर आपके लिए वरदान बनेगी। बिना हिचकिचाय आत्मविश्वास के साथ एक्शन लें, सफलता मिलेगी ।

913
Scorpio (वृश्चिक) (October 23-November 21)

यह सप्ताह कार्यक्षेत्र या परिवार में खुशी और उत्सव के संकेत देता है। विवाह, गृह प्रवेश या किसी प्रोजेक्ट में उपलब्धि का जश्न होने की प्रबल संभावना है। आपके मन में संतोष और सुरक्षा और स्थायित्व की भावना जाग्रत होगी। पिछले माह से यदि किसी विशेष कार्य सिद्धि के लिए प्रयासरत थे तो उसके पूर्ण होने की प्रबल सम्भावना है।

एंजिल संदेश: आपकी जिज्ञासाओं के उत्तर बाहरी दुनिया में नहीं आपके भीतर छिपे हैं। ध्यान, मौन और आत्मचिंतन से आपको स्पष्टता मिलेगी। ईश्वरीय संकेत सूक्ष्म रूप से मिलेंगे, इन्हें ध्यान में प्राप्त करें।

1013
Sagittarius (धनु) (November 22 -दिसंबर 21)

यह सप्ताह आपके लिए संतुलन, धैर्य और संयम का संदेश लेकर आया है। जल्दबाज़ी से बचें और हर स्थिति में मध्यम मार्ग अपनाएँ। कार्यक्षेत्र और रिश्तों में आपको उकसाया जा सकता है किन्तु धैर्य और संतुलन बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। मानसिक उलझन या दुविधा महसूस कर सकते हें हालाँकि अब चीज़ें धीरे-धीरे स्पष्ट होंगी।

एंजिल संदेश: आप अभी जिस भी विषय के लिए चिंतित हैं, उसका पूर्ण परिणाम आने में एक वर्ष का समय लग सकता है। दीर्घकालिक दृष्टि रखें और सही दिशा में छोटे-छोटे कदम बढ़ाते रहें।

1113
Capricorn (मकर) (December 22 -January 19)

यह सप्ताह प्रेम, साझेदारी या जीवन में महत्वपूर्ण चयन का संकेत देता है। रिश्तों में स्पष्टता आएगी और किसी पुराने भ्रम से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी साझेदारी, विवाह या करियर से जुड़े निर्णय में उलझे हैं, तो दिल और दिमाग दोनों की सुनना ज़रूरी होगा। सच्चाई और ईमानदारी से लिया निर्णय आगे चलकर स्थिरता और संतोष देगा।

एंजिल संदेश: हर स्थिति में ज़िद पर अड़े रहना सही नहीं है। सामने वाले की भी बात समझें और बीच का रास्ता अपनाएँ। समझौता करने से रिश्ते और हालात बेहतर होंगे।

1213
Aquarius (कुंभ) (January 20-February 18)

यह सप्ताह आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा से भरा हो सकता है। दूसरों को आप आकर्षक, ऊर्जावान और प्रेरणादायक लग सकते है। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और सहयोग मिलेगा। अपने विचारों को खुलकर रखें। नए प्रोजेक्ट, पब्लिक डीलिंग या क्रिएटिव कार्यों में व्यस्त रह सकते हें। ईर्ष्या या अहंकार से दूरी बनाएं।

एंजिल संदेश: आपको चेतावनी दी जाती है कि अभी परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है इसीलिए अभी योजनाएं आगे बढ़ना सही नहीं होगा। धैर्य रखें, सही समय पर रास्ते अपने आप खुलेंगे।

1313
Pisces (मीन) (February 19-March 20)

यह सप्ताह प्रतिस्पर्धा और आंतरिक संघर्ष का हो सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, विचार और ऊर्जा टकरा सकती है। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं और बहस से बचें। यह अस्थाई संघर्ष है, घबराएं नहीं। यह समय आपको मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा। विश्वास के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस रखें।

एंजिल संदेश: सही समय पर सही लोग आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे यकीन रखें। मदद स्वीकार करने में संकोच न करें। सहयोग मिलने से समस्याएं आसानी से हल होंगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories