
Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (26 जनवरी से 1 फरवरी) मेष राशि वाले के लिए ये सप्ताह उत्सव और खुशियां लेकर आ रहा है। वृषभ राशि वाले बुरी आदतों के कारण परेशान हो सकते हैं। मिथुन राशि वाले को कुछ अच्छे मौके इस सप्ताह मिल सकते हैं। कर्क राशि वाले अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर काम कर सकते हैं। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
ये भी पढ़ें-
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान
यह सप्ताह मित्रों के साथ उत्सव, पार्टी और खुशियां लेकर आ रहा है। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से संतुलित रहेंगे किंतु साथी की आवश्यकता महसूस होगी। हालांकि किसी विशेष का साथ, सहयोग और अपनापन मिलने की प्रबल संभावना है किंतु भावनात्मक रूप से न जुड़ें।
एंजेल संदेश : आपके सामने एक नया अवसर आने वाला है जोकि विकास देगा। डरें नहीं, आगे बढ़ें। ब्रह्मांड आपके लिए नए द्वार खोल रहा है। सही समय पर सही निर्णय आपकी किस्मत बदल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों के बुरे दिन शुरू
इस सप्ताह आपको अपनी बुरी आदतों, डर या किसी नकारात्मक बंधन को पहचानने की ज़रूरत है। कोई लत, रिश्ता या सोच आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। जागरूक बनें और स्वयं को मुक्त करने के उपाय ढूंढें। इच्छाओं पर नियंत्रण और आत्म-संयम से ही समाधान संभव है। औरा अवश्य क्लीन करें।
एंजेल संदेश : सब कुछ आप पर ही निर्भर है। आपमें परिस्थितियाँ बदलने की शक्ति है। जिम्मेदारी लें और आत्मविश्वास से निर्णय करें। आप ही अपने जीवन के निर्माता हैं, आपका चुनाव ही आपका भविष्य बनाएगा।
इस सप्ताह आप कुछ ऊब महसूस कर सकते हैं। जो मिल रहा है और प्राप्त है उससे आप संतुष्ट नहीं दिखते। कुछ अच्छे अवसर आ रहे हैं लेकिन आप स्वीकार करते नजर नहीं आते। आपको खुले दिल से वर्तमान को स्वीकार करना होगा और कृतज्ञ होना होगा तब ही भावनात्मक स्पष्टता और संतुष्टि आएगी।
एंजेल संदेश : वर्तमान में जिस प्रश्न का उत्तर आप ढूंढ रहे हैं, वह सकारात्मक है। आगे बढ़ने में संकोच न करें। यह समय अनुकूल है। आपकी प्रार्थनाएँ सुनी जा चुकी हैं और मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
इस सप्ताह आपको अपने कंफर्ट से बाहर निकल कर नई जानकारियां स्वीकार करनी होगी। किसी युवा व्यक्ति द्वारा कोई विचार या जानकारी सामने आएगी, ध्यान से सुनें, यह आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। सत्यता और धैर्य से योजनाएं बनाएं। मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
एंजेल संदेश : विश्वास और धैर्य रखें, प्रतीक्षारत कार्य जल्द पूर्ण होंगे। आपका समय बिल्कुल सही दिशा में चल रहा है। निकट भविष्य में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
इस सप्ताह पुराने मित्र प्रेमी या पारिवारिक संबंध सामने आ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते या कार्य क्षेत्र में संपर्क करने से सुधार आ सकता है। उपहार मिलने की प्रबल संभावना है। अपने से बड़ों का सम्मान आपको लाभ दिलवा सकता है। यूनिवर्स द्वारा आपकी हीलिंग हो रही है। तन और मन को हल्का महसूस करेंगे।
एंजेल संदेश : यह नए रास्ते और तरीके चुनने का समय है। बदलाव आपके लिए शुभ होगा। साहस के साथ नई दिशा अपनाएं, आप सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।
यह सप्ताह भावनात्मक चुनौती अस्थिरता दे सकता है। दिल को ठेस लग सकती या कोई सच सामने आ सकता। यह दर्द आपको मजबूत बनाने आया है। स्वयं से और दूसरे रिश्तों में ईमानदार रहें। व्यक्तिगत जीवन और कार्य क्षेत्र को अलग रखें। मन शांत रखने का प्रयास और स्वयं की हीलिंग करें।
एंजेल संदेश : आपको सलाह दी जाती है कि कुछ भी मन में न दबाएं, अपनी बात साफ़ शब्दों में रखें। स्पष्ट संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही रिश्तों और परिस्थितियों में सुधार होगा।
इस सप्ताह किसी कठिन दौर का अंत हो सकता है। पुरानी स्थिति भले तकलीफ़ देह रही हो किंतु बदलाव की प्रबल संभावना है। यदि जिम्मेदारियों को बोझ समझेंगे तो कार्य पूर्ण होने में देर हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ प्रोजेक्ट पूर्ण होते नजर आते हैं।संयंमित और संतुलित रहना चाहते है तो स्वयं के लिए अवश्य समय निकालें।
एंजेल संदेश : आपको एंजिल्स द्वारा आश्वस्त किया जाता है कि हालात सुधरेंगे। अभी अस्थाई कष्ट है, जल्द ही राहत मिलेगी। विश्वास रखें, ब्रह्मांड आपके लिए समाधान लेकर आ रहा है।
यह सप्ताह अपनी सफलता और उज्ज्वल भविष्य का जश्न मनाने का है। आपका आत्मविश्वास और रचनात्मकता चरम पर होंगे। आपको अपने व्यक्तित्व में सहजता और संतुलन लाने का सुझाव दिया जा रहा है। आपका झुकाव आध्यात्मिकता की और होगा और मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं।
एंजेल संदेश : यदि शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक रूप से पीड़ित हैं तो सुधार आ रहा है। नई ऊर्जा, शक्ति और उपचार को स्वीकार करें।
इस सप्ताह अपनी आंतरिक आवाज़ और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। भविष्य की घटना आपको पहले से समझ आने लगेगी। अचानक कोई गुप्त जानकारी सामने आने से व्यथित हो सकते हैं। ध्यान, साधना और आत्मचिंतन से सही मार्ग मिलेगा। अधिक समय मौन अपनाएं। हीलिंग, ज्योतिष या ऑकल्ट सीखने का सही समय है।
एंजेल संदेश : जोभी अब बोझ लग रहा उसे छोड़ दें। पुरानी पीड़ा, डर या टॉक्सिक रिश्ते को मुक्त करें। पुराना जाने से ही नया आएगा। समर्पण करें और हल्का महसूस करें।
इस सप्ताह नया काम नए अवसर सामने आएंगे। यह जोखिम लेने का समय है, बिना डरे प्रयास करें। प्रतीक्षारत यात्रा का अवसर सामने आ सकता है। ब्रह्मांड के संकेतों को समझें और अपने शुभचिंतकों की सलाह मान कर कदम आगे बढ़ाएं यह समय भविष्य की बड़ी सफलता की नींव बनेगा।
एंजेल संदेश : आपको संकेत दिया जा रहा है कि मददगार लोग आपके आसपास हैं। अकेले सब कुछ करने की ज़रूरत नहीं। सही व्यक्ति सही समय पर आपकी सहायता करेगा। सहयोग और मार्गदर्शन स्वीकार करें।
इस सप्ताह जल्दी और सक्रियता से फैसले लेने का प्रेशर रह सकता है। अचानक निर्णय लेना तनाव दे सकता है पर संयमित रहें। स्पष्ट लक्ष्य और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें, जल्दबाजी और अनियमितता नुकसान पहुँचा सकती है। पुराने यकीनों के आधार पर किसी से कोई वादा न करें।
एंजेल संदेश : आपकी सकारात्मक सोच ही आपकी वास्तविकता बनाएगी। नकारात्मकता से दूर रहें, आशावादिता ही हर कठिनाई आसान बनाएगी और मनचाहा परिणाम देगी।
इस सप्ताह विवाद या मानसिक तनाव हो सकता है। विजेता भले आप हों किंतु मन अशांत रह सकता है। विशेष रूप से बहनों के साथ समझदारी दिखाएं और बहस या आपसी टकराव टालें। किसी बड़े फायदे के लिए पीछे हटना पड़ सकता है। अपनी वाणी को संयमित रखें।
एंजेल संदेश: अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। जो रास्ता चुन रहे हैं, वह सही है या नहीं इस पर दोबारा सोचें। बिना जल्दबाजी के सभी पहलुओं को देखें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।