Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु बिगाड़ेगा बनते काम, 3 राशि वाले रहें सावधान
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: रहस्यमयी ग्रह केतु साल 2026 के पहले महीने जनवरी में नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसे के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

जनवरी 2026 में केतु कब बदलेगा नक्षत्र?
Ketu Nakshatra Parivartan Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और क्रूर ग्रह माना गया है। ये ग्रह हमेशा वक्री रहता है यानी उल्टा चलता है। वर्तमान में केतु सिंह राशि में स्थित है। केतु एक राशि में 18 महीने रहता है। इसके बाद राशि चक्र में पीछे की ओर चलता है। 25 जनवरी को केतु पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 3 ऐसी राशियां जिन पर केतु के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे बुरा असर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Ratha Saptami 2026: आज रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
मेष राशि वालों को होगी धन हानि
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोग नया काम भूलकर भी शुरू न करें और इन्वेस्टमेंट करने से भी बचें नहीं तो इन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर ये किसी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल इसे टाल दें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है। दूसरों की बातों में आकर ये गलत निर्णय भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Unique Temple: आठवां अजूबा है जमीन के नीचे बना ये मंदिर, बनने में लगे 100 साल, वैज्ञानिक भी हैरान
सिंह वाले रहें सावधान
वर्तमान में केतु इसी राशि में स्थित है और यहीं पर नक्षत्र परिवर्तन भी करेगा। इस राशि के लोगों का पुराना रोग फिर से उभर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे न होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वाहन आदि बार-बार खराब होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे इनकी टेंशन बढ़ेगी। खान-पान में अनियमितता के कारण समस्या और ज्यादा हो सकती है। जो लोग बिजनेस में नया प्रयोग करना चाहते हैं वे फिलहाल इसे टाल दें। बैंक बैलेंस में तेजी से गिरावट आ सकती है। भूलकर भी किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो ये पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।