
Weekly Tarot Horoscope 2026: टैरो कार्ड्स के अनुसार, इस सप्ताह (12 से 18 जनवरी 2026) मेष राशि वालों के लिए चुप रहना ज्यादा बेहतर रहेगा। वृष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वाले लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वालों का संतान के प्रति स्नेह और अधिक बढ़ सकता है। फेमस टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल से जानिए कैसे बीतेगा ये सप्ताह…
इस सप्ताह आत्ममंथन और स्वाध्याय करने के लिए समय निकालें। अपने जीवन लक्ष्य की दिशा में अंतर्ज्ञान के आधार पर पुनर्विचार करें। कार्यक्षेत्र में ठहराव लगेगा परंतु यह भविष्य की स्पष्टता देगा। ध्यान और मौन अत्यंत लाभकारी रहेंगे।
एंजेल संदेश : अनहेल्दी या अधूरे रिश्तों को छोड़ देना बेहतर होगा। जो भी इच्छा है, वो सोचें और विश्वास के साथ एंजिल्स पर छोड़ दें।
इस सप्ताह तनाव, अवसाद और सब कुछ छोड़ के आगे जाने का मन हो सकता है। भावनात्मक मोह और जो आपको संतोष नहीं दे रहा यह उससे दूरी बनाने का समय होगा। परिवर्तन से न डरें, यह आपको नए अवसरों की ओर ले जाएगा।
एंजेल संदेश : कुछ समय लग सकता है, किंतु कड़ी मेहनत से वो सभी चीज़ें बेहतर होंगी जो आज मुश्किल लग रही हैं। यक़ीन रखना होगा।
इस सप्ताह दो विकल्पों में से चुनाव करना पड़ सकता है, आप सही दिशा और दूरगामी सोच से चुनिएगा। आपको आत्मविश्वास, साहस और स्पष्ट विज़न के साथ आगे बढ़ना होगा। करियर में विस्तार की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।
एंजेल संदेश : यह प्रोफेशनल नेटवर्किंग बढ़ाने का समय है। जल्द ही कोई ऐसा आने वाला है जो आपके सपनों को सच करने में मदद कर सकता है।
इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को त्याग कर करुणा का भाव रखें। आपको स्वयं के साथ-साथ दूसरों की भावनाओं को भी समझना होगा।संतान के साथ प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी व्यक्ति को भावनात्मक सहारा देना पड़ सकता है।
एंजेल संदेश : आपको विश्वास रखना होगा कि आपकी इच्छा पूर्ति होगी। आप सिर्फ़ कल्पना करें और स्वयं पर और अपने सपनों पर विश्वास करें।
इस सप्ताह अंतर्ज्ञान में वृद्धि होगी।यदि स्पष्टता न हो, तो धैर्य रखें। आंतरिक बोध, रहस्यमय स्थितियां या गुप्त जानकारियां सामने आ सकती हैं। निर्णय लेते समय तर्क से अधिक आंतरिक आवाज सुनें। सब कुछ समय पर प्रकट होगा। मेडिटेशन करें।
एंजेल संदेश : यह आपके लिए हीलिंग का समय है। रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है, शुक्रिया कहें और अगले रोमांचक दौर की प्लानिंग शुरू करें!
यह सप्ताह संतोष और प्रसन्नता लेकर आएगा। परिवार में मंगल आयोजन होने की संभावना है। रिश्तों में प्रेम, आनंद और सामंजस्य होगा। शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक लाभ होता दिखता है, आभार की भावना में रहें।
एंजेल संदेश : मुश्किलें खत्म होने वाली हैं। मेलजोल बढ़ेगा सभी शांति महसूस करेंगे। मतभेद आपके पक्ष में सुलझेंगे। गलती करने वाले को माफ़ करें।
यह सप्ताह किसी बड़े चक्र के पूर्ण होने का संकेत देता है। लंबे समय से किए गए प्रयास अब सफलता में बदलते दिखाई देते हैं। उपलब्धि, मान-सम्मान या किसी लक्ष्य की पूर्ति संभव है। आप स्वयं को अधिक संतुलित और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
एंजेल संदेश : यह सत्य है कि एंजिल्स हमेशा आपके साथ हैं लेकिन मदद मांगने से ही मिलेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के पहले ध्यान करें और एंजेल्स से संकेत मांगें।
इस सप्ताह कोई नया प्रोजेक्ट या आर्थिक अवसर सामने आ सकता है। शुरुआत छोटी हो सकती है, पर भविष्य में बेहतर होने की संभावनाएं हैं। यह नई स्किल सीखने, धैर्य और मेहनत से आगे बढ़ने का समय है। संयम और अनुशासन सफलता दिलाएंगे।
एंजेल संदेश : आपको अपने इंट्यूशन के आधार पर दूसरों की भावनाओं या इरादों को समझना चाहिए। आपने भीतर की आवाज को ही एंजिल्स का मार्गदर्शन मानें
यह सप्ताह पूर्ण रूप से पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ का हो सकता है। धन, संपत्ति या परिवार से संबंधित शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। प्रयासरत कार्यों में अंततः सफल परिणाम मिल सकता है। रिश्तों और परंपराओं को महत्व देना होगा।
एंजेल संदेश : जरूरी नहीं कि दूसरे आपकी बात स्पष्ट समझें, किसी भी गलतफहमी को सटीक और सावधानी से बातचीत करके दूर किया जा सकता है ताकि परिस्थिति ठीक की जा सके।
यह सप्ताह नई ऊर्जा और अपनी रचनात्मकता को दिखाने का है। बीते समय के किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। आपको अपनी विशेषताओं के लिए सराहना या सम्मान मिलने की संभावना है।
एंजेल संदेश : आप सफलता की राह पर हैं। सफल जीवन के लिए स्वयं का ख्याल रखना आवश्यक है। ज़िंदगी में शांति का आनंद लेने के लिए समय निकालें।
यह सप्ताह स्पष्ट संवाद, विचारों पर नियंत्रण और धैर्य रखने का है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आ सकता है। बिना सोचे और जल्दबाजी में बोले गए शब्द विवाद उत्पन्न करवा सकते हैं। सही दिशा में किया प्रयास आपको सफलता दिला सकता है।
एंजेल संदेश : मदद करने से मुश्किल मदद मांगना लगता है लेकिन एंजेल आपको लोगों से मदद के लिए संपर्क करने कह रहे हैं।
यह सप्ताह कार्य क्षेत्र में नई शुरुआत और उत्साह का है। आप क्रियाशील विचारों और अवसरों को आकर्षित करेंगे। इस सप्ताह आप कार्यों में जोखिम लेते नजर आते हैं। आत्मविश्वास रहेगा किंतु संकल्प में कमी नजर आती है, अधीर न हों।
एंजेल संदेश : आपको समझना होगा कि आपके लिए सच में क्या ज़रूरी है। सिचुएशन का अच्छा नतीजा पाने के लिए, आपको थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।