Rashi Anusar Tattoo: क्या राशि अनुसार टैटू बनवाने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं? राशि अनुसार किसे कौन-सा टैटू बनवाना चाहिए? राशि अनुसार टैटू बनवाने से क्या फायदा हो सकता है?
Zodiac Tattoo Ideas: वर्तमान समय में युवाओं में टैटू का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टैटू केवल फैशन का हिस्सा नहीं रह गया है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच, व्यक्तित्व और पहचान को भी दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का अपना एक प्रतीक, तत्व और स्वामी ग्रह होता है। यदि राशि के अनुसार टैटू बनवाया जाए तो इसके पॉजिटिव परिणाम भी मिल सकते हैं। आगे जानिए 12 राशियों के लिए कौन-से टैटू डिजाइन सबसे शुभ हो सकते हैं…
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग बैल, गुलाब, कमल और प्रकृति से जुड़े टैटू बनवाएं तो पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं।
413
मिथुन राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग जुड़वां आकृति, तितली, पंख और बुध ग्रह से संबंधित चीजों के टैटू बनवा सकते हैं। ये इनके लिए शुभ रहेंगे।
513
कर्क राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग चंद्रमा, केकड़ा, समुद्री लहरें और परिवार से जुड़े प्रतीकात्मक टैटू बनवाएं तो इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
613
सिंह राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। शेर, सूर्य, मुकुट और राजसी प्रतीक सिंह राशि वालों के लिए सबसे लोकप्रिय टैटू हैं। इससे इनकी पर्सनालिटी में निखार आता है।
713
कन्या राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। फूल, पत्तियां, देवी की आकृति और मिनिमल डिजाइन के टैटू कन्या राशि वालों पर पर खूब जंचते हैं।
813
तुला राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग तराजू, न्याय और संतुलन दर्शाने वाले टैटू अपने शरीर पर बनवा सकते हैं।
913
वृश्चिक राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। बिच्छू, फीनिक्स, सर्प और रहस्यमयी प्रतीक इस राशि वालों के लिए आकर्षक विकल्प हैं। ये इनकी पर्सनालिटी को सूट करेंगे।
1013
धनु राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। धनुष-बाण, घोड़ा और यात्रा से जुड़े टैटू धनु राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाले हो सकते हैं।
1113
मकर राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। पहाड़, सी-गोट (Sea Goat) और सफलता के प्रतीक टैटू मकर राशि के लिए शुभ हैं। इससे इनकी लाइफ खुशहाल बनी रहती है।
1213
कुंभ राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। जलधारा, तारे, ग्रह और यूनिक ज्यामितीय डिजाइन कुंभ राशि वालों के लिए यूनिक हो सकते हैं।
1313
मीन राशि के लिए टैटू
इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। दो मछलियां, महासागर, कमल और आध्यात्मिक चिन्ह मीन राशि वालों के लिए शुभ माने जाते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.