
ऑटो डेस्क : भारत की प्रमुख SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी मोस्ट अवेटेड नई महिंद्रा थार ROXX को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। 5-डोर थार ROXX के एंट्री लेवल बेस पेट्रोल वेरिएंट (MX1) की शुरुआती कीमत मात्र 12.99 लाख रुपये है। वहीं, डीजल मैनुअल वर्जन (MX1) की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। भारतीय बाजार में 5-डोर थार ROXX का मुकाबला 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और फोर्स गोरखा से होगा।
Mahindra 5 Door Thar ROXX : लुक-डिजाइन
महिंद्रा की नई थार ROXX मौजूदा 3-डोर थार से कई मायनों में अलग है। इसका लुक और स्टाइल 3-डोर थार से अलग है। कंपनी का दावा है कि यह 3-डोर थार से बेहतर SUV है जिसमें कई नए फीचर्स और बेहतर ऑफ-रोड क्षमताएं हैं। गाड़ी के बारे में अधिक जानकारी बाद में शेयर की जाएगी।
Mahindra 5 Door Thar ROXX : फीचर्स
महिंद्रा ने एंट्री लेवल थार ROXX वेरिएंट को एलईडी लाइटिंग, डुअल-टोन एक्सटीरियर फिनिश, 18 इंच के स्टील व्हील, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पुश बटन स्टार्ट, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर बेंच सीट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। इसे रियर AC वेंट्स और रियर USB-C पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो MX1 वेरिएंट में छह एयरबैग, ESC और सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Mahindra 5 Door Thar ROXX : इंजन
थार ROXX (MX1 वेरिएंट) के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल के अलावा, थार ROXX MX1 को डीजल इंजन के साथ भी खरीदा जा सकता है। डीजल वर्जन में 2.2 लीटर डीजल इंजन का सपोर्ट मिलेगा। 5-डोर थार के MX1 वेरिएंट में पावर ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.