Mahindra ने मुंबई में शुरू किया नया डिजाइन स्टूडियो, जानें क्या होगा काम

Published : Apr 08, 2025, 08:43 AM ISTUpdated : Apr 08, 2025, 08:45 AM IST
Mahindra India Design Studio

सार

महिंद्रा ने मुंबई में नया डिज़ाइन स्टूडियो खोला है, जहाँ गाड़ियों के डिज़ाइन पर काम होगा। यह स्टूडियो पहले से दोगुना बड़ा है और इसमें 100 से ज़्यादा कर्मचारी काम करेंगे।

Mahindra: भारत की बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मुंबई में नया डिजाइन स्टूडियो शुरू किया है। इसे MIDS (Mahindra India Design Studio) नाम दिया गया है। यह कंपनी के कांदिवली प्लांट में स्थित है। यहां 2015 में एक डिजाइन स्टूडियो बनाया गया था। इसमें बड़ा अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने कहा है कि नया स्टूडियो आकार में पहले की तुलना में दोगुना बड़ा है। यहां 100 से अधिक कर्मचारी कार डिजाइन पर काम करेंगे।

महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो में होगा क्या काम?

महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो में कंपनी की गाड़ियों की डिजाइन पर काम होगा। यह वाणिज्यिक और निजी ऑटो डिवीजन दोनों के लिए काम करेगा। यह अपग्रेडेशन महिंद्रा के ऑटो कारोबार के बढ़ते पोर्टफोलियो के साथ-साथ इसके लास्ट माइल मोबिलिटी (LME) डिवीजन जैसे नए व्यवसायों को सपोर्ट देने के लिए तैयार किया गया है।

 

 

MIDS में छोटे आकार के कमर्शियल व्हीकल्स और छोटे ट्रैक्टरों से लेकर ब्रांड के ट्रकों और बसों को भी डिजाइन करने की क्षमता है। इसमें 3 मॉडलिंग प्लेट भी शामिल हैं। इनमें से एक ट्रक केबिन संभालने के लिए काफी बड़ी है। मॉडलिंग प्लेट एक कार्य क्षेत्र है जिस पर 5-axis modelling robot और कुशल मॉडलर का से 1:1 स्केल क्ले मॉडल बनाया जा सकता है।

Autocar India की रिपोर्ट के अनुसार MIDS के प्रमुख अजय सरन शर्मा ने कहा कि यहां आज के समय की सभी आवश्यक डिजाइन सुविधाएं हैं। इससे हम गाड़ी के बाहर और अंदर के हिस्से की डिजाइन तैयार कर सकते हैं। यहां क्ले मॉडल और बॉडी पैनल के लिए अपनी पेंट शॉप है।

महिंद्रा का कहना है कि MIDS, महिंद्रा के वैश्विक डिजाइन सेंटर- महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप (MADE) के साथ मिलकर काम करेगा। यह यूके में स्थित है। महिंद्रा के मुख्य डिजाइन और क्रिएटिव अधिकारी प्रताप बोस ने कहा कि दोनों केंद्र एक साथ काम करेंगे।

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट