Bajaj Pulsar 180: बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर 180 बाइक को ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। अप्रैल 2026 में रीलॉन्च होने वाली यह बाइक सिर्फ छह महीने में ही हट गई, जिसकी वजह कम डिमांड को माना जा रहा है।
बजाज ऑटो की मशहूर 'पल्सर 180' बाइक एक बार फिर भारतीय बाजार से बंद होने के संकेत दे रही है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में रीलॉन्च की गई इस बाइक को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। रीलॉन्च होने के सिर्फ 6 महीने के अंदर ही यह बाइक गायब हो गई है। हालांकि, पल्सर 180 के प्रोडक्शन बंद होने पर बजाज ऑटो ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
25
2022 में बंद, अप्रैल 2026 में रीलॉन्च!
बजाज ने 2022 में पल्सर 180 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद अप्रैल 2026 में इसे नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ फिर से लॉन्च किया गया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये रखी गई थी। इसे 180cc सेगमेंट में TVS Apache RTR 180 को सीधी टक्कर देने के मकसद से उतारा गया था।
लेकिन अब पल्सर 180 वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रही है। जबकि पल्सर 125, पल्सर 150 और पल्सर 220F जैसे मॉडल अभी भी मौजूद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने एक बार फिर पल्सर 180 का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला कर लिया है।
35
प्रोडक्शन बंद होने की असली वजह क्या है?
बजाज का रिकॉर्ड रहा है कि जो बाइक्स मार्केट में उम्मीद के मुताबिक ग्राहक नहीं खींच पातीं, कंपनी उनका प्रोडक्शन रोक देती है। इस साल जून में कंपनी ने पल्सर N125 को भी अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया था। ऐसे में, रीलॉन्च के तुरंत बाद पल्सर 180 का वेबसाइट से हटना बाजार में इसकी कम डिमांड का ही इशारा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सेल्स के आंकड़े या इसे बंद करने की वजह नहीं बताई है。
बजाज पल्सर 180 में 178.6cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया था। यह इंजन 8,500 rpm पर 17 hp की पावर और 6,500 rpm पर 15 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था। बाइक में एलईडी लाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे फीचर्स थे। ब्रेकिंग के लिए आगे 280mm और पीछे 230mm के डिस्क ब्रेक दिए गए थे। इसका कुल वजन 156 किलोग्राम था और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर थी।
55
TVS Apache RTR 180 से सीधा मुकाबला
1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ बजाज पल्सर 180 अपने टक्कर वाली TVS Apache RTR 180 से करीब 4,000 रुपये सस्ती थी। कंपनी ने इसे 180cc इंजन वाली नॉर्मल स्टाइल बाइक खरीदने वालों को टारगेट करके लॉन्च किया था। लेकिन इस सेगमेंट में अपाचे RTR 180 की पकड़ पहले से ही बहुत मजबूत है। बजाज ने अभी तक साफ नहीं किया है कि पल्सर 180 की जगह कोई नया मॉडल आएगा या नहीं। हालांकि, वेबसाइट से हटने के बाद भी कुछ डीलरशिप्स पर बचा हुआ स्टॉक मिल सकता है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।