Electric Bikes: 25-30 हजार है सैलरी तो इस दिवाली घर ला सकते हैं ये 5 EV बाइक

Published : Nov 06, 2026, 07:29 PM IST
best electric bikes in india diwali offers

सार

दिवाली पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान है? जानिए Revolt, Ola, Oben, Tork और Matter की कीमत, फीचर्स और खरीदारी से पहले जरूरी बातें।

Best Electric Bikes in India: अगर आपकी सैलरी 25 से 30 हजार रुपये के बीच है और आप इस दिवाली पेट्रोल के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में कई कंपनियां अलग-अलग कीमत और फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश कर रही हैं। इनमें कुछ मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।

हालांकि, इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते समय सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखना काफी नहीं है। इसकी बैटरी, रेंज, चार्जिंग में लगने वाला समय, सर्विस सुविधा और EMI जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं पांच ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में, जिन्हें आप इस दिवाली खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

1. Revolt RV1: कम बजट में इलेक्ट्रिक बाइक का ऑप्शन

Revolt RV1 उन लोगों के लिए विकल्प हो सकती है, जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं। इसका डिजाइन सामान्य कम्यूटर बाइक जैसा है। कंपनी के इस मॉडल में रोजाना शहर के अंदर आने-जाने के लिए उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत करीब 99,999 से 1,19,990 रुपये के आसपास है। हालांकि, खरीदारी के समय मौजूदा कीमत और उपलब्ध वेरिएंट की जानकारी डीलर से जरूर लें। दिवाली पर मिलने वाली किसी अतिरिक्त छूट की पुष्टि भी शोरूम से करनी होगी।

2. Ola Roadster X: इलेक्ट्रिक बाइक में मॉर्डन फीचर्स

Ola Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक और विकल्प है। कंपनी ने इसे अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। इसका डिजाइन आधुनिक है और इसमें डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलग-अलग वैरिएंट्स की शुरुआती कीमत ₹95,280 से 1,20,999 रुपये के बीच है। बैटरी क्षमता और वेरिएंट के हिसाब से कीमत बढ़ती है। खरीदने से पहले अपने शहर में उपलब्ध मॉडल, वास्तविक रेंज और सर्विस नेटवर्क की जानकारी जरूर लें।

3. Oben Rorr EZ: शहर में सफर के लिए इलेक्ट्रिक बाइक

Oben Rorr EZ उन ग्राहकों के लिए एक विकल्प है, जो इलेक्ट्रिक बाइक में स्पोर्टी डिजाइन चाहते हैं। इसमें अलग-अलग बैटरी विकल्प मिलते हैं। कंपनी इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश करती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 89,999 से 99,999 रुपये के आसपास रही है। अलग-अलग वेरिएंट के साथ कीमत में बदलाव होता है। दिवाली के दौरान मिलने वाले एक्सचेंज ऑफर या फाइनेंस प्लान के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

4. Tork Kratos R: बेहतर परफॉर्मेंस वाला विकल्प

Tork Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल उन लोगों के लिए विकल्प हो सकती है, जो सामान्य कम्यूटर बाइक से अलग डिजाइन और परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी के साथ कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलग-अलग वैरिएंट की कीमत 1,30,832 से 1,67,884 रुपए के बीच है। इस मॉडल की कीमत व उपलब्धता की जानकारी खरीदारी से पहले कंपनी या अधिकृत डीलर से जांच लें।

5. Matter Aera: गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक का अनुभव

Matter Aera इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अलग पहचान रखती है। इसमें गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे कई दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक्स से अलग बनाता है। यह उन लोगों को पसंद आ सकती है, जो इलेक्ट्रिक बाइक में भी पारंपरिक मोटरसाइकिल जैसा राइडिंग अनुभव चाहते हैं। इस बाइक के अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमत 2,02,957 से 2,32,179 रुपए के बीच है। खरीदने से पहले बैटरी, चार्जिंग सुविधा, वारंटी और आपके इलाके में सर्विस सेंटर की उपलब्धता की जानकारी लेना जरूरी है।

₹25-30 हजार सैलरी में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

25 से 30 हजार रुपये मासिक सैलरी होने पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले अपना बजट तय करना जरूरी है। केवल EMI देखकर बाइक न खरीदें। डाउन पेमेंट, ब्याज, इंश्योरेंस और अन्य खर्चों को भी जोड़ें। इसके अलावा, कंपनी द्वारा बताई गई रेंज और वास्तविक सड़कों पर मिलने वाली रेंज में अंतर हो सकता है। इसलिए टेस्ट राइड जरूर लें। घर या पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा भी जांच लें।

दिवाली पर खरीदारी से पहले डीलर से इन ऑफर्स की जानकारी जरूर लें

  • कैश डिस्काउंट या दिवाली स्पेशल ऑफर
  • पुराने वाहन पर एक्सचेंज बोनस
  • बैंक कार्ड से भुगतान पर छूट
  • कम ब्याज वाली EMI या जीरो डाउन पेमेंट की शर्तें
  • बैटरी और मोटर की वारंटी

(Disclaimer: यहां दी गई कीमतें अलग-अलग वेरिएंट की सांकेतिक एक्स-शोरूम कीमतें हैं। 6 नवंबर 2026 तक देशभर में मिलने वाले दिवाली ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस की डिटेल्स अपने नजदीकी डीलर से जरूर जान लें। अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से कीमतों में अंतर हो सकता है)

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Royal Enfield Hunter 350 vs Yamaha XSR 155, जानिए कौन सी बाइक है बेस्ट?
Volkswagen Virtus का नया अवतार देखकर रह जाएंगे हैरान! पहली बार दिखा Facelift Model