Activa भूल जाइए! भारत में आ रहे 3 ऐसे स्कूटर, जिनका डिजाइन देख रह जाएंगे हैरान

Published : Nov 06, 2026, 02:41 PM IST
italjet dragster scooters india launch price features

सार

Italjet Dragster India: इटली की Italjet भारत में Dragster 300, 459 और 700 स्कूटर लाने जा रही है। 12 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत। जानिए इंजन, फीचर्स, लॉन्च और डिलीवरी से जुड़ी पूरी जानकारी।

Italjet Scooter Launch 2026: भारत में स्कूटर आमतौर पर किफायती और रोजमर्रा के सफर का साधन माने जाते हैं, लेकिन इटली की कंपनी Italjet इस सोच को बदलने की तैयारी में है। कंपनी अपने प्रीमियम स्कूटर ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसकी झलक 4 और 5 दिसंबर 2026 को होने वाले इंडिया बाइक वीक में देखने को मिलेगी। शुरुआत में कंपनी तीन मॉडल पेश करेगी, जिनमें सबसे महंगा स्कूटर करीब 12 लाख रुपये का हो सकता है।

भारत आ रहे Italjet के तीन धांसू स्कूटर

मोटोहाउस इंडिया ने भारत में Italjet ब्रांड की एंट्री की जानकारी दी है। कंपनी शुरुआत में Dragster 300, Dragster 459 और Dragster 700 को भारतीय बाजार में लाएगी। इन स्कूटरों को इससे पहले इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 में प्रदर्शित किया जा चुका है। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनका अनोखा डिजाइन और दमदार इंजन है।

यह भी पढ़ें : अब होटल-अस्पताल में नहीं देनी होगी आधार की फोटोकॉपी! UIDAI ने बदल दिया पूरा सिस्टम

इंजन और फीचर्स में कौन कितना दमदार?

Dragster 300 में 278cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। इसमें खास इंडिपेंडेंट स्टीयरिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं Dragster 459 में 449cc पैरेलल-ट्विन इंजन और SmartShift तकनीक है, जिससे ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह से गियर बदले जा सकते हैं। टॉप मॉडल Dragster 700 में 698cc ट्विन इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

आखिर क्यों 12 लाख रुपये तक होगी कीमत?

Italjet के स्कूटर सामान्य मैक्सी-स्कूटर से काफी अलग हैं। इनमें खुला स्टील ट्रेलिस फ्रेम और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है। Dragster 700 में करीब 70 PS की पावर, एडजस्टेबल Marzocchi सस्पेंशन, Brembo ब्रेक, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी हो सकती है तीनों स्कूटरों की कीमत?

फिलहाल कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक:

  • Dragster 300: करीब 5 लाख रुपये
  • Dragster 459: करीब 7 लाख रुपये
  • Dragster 700: करीब 12 लाख रुपये

ये संभावित एक्स-शोरूम कीमतें हैं। भारतीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन और वास्तविक कीमत लॉन्च के समय स्पष्ट होंगे।

कोल्हापुर में होगी असेंबलिंग, 2027 से डिलीवरी

तीनों स्कूटर महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित मोटोहाउस की फैक्ट्री में असेंबल किए जाएंगे। डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में मुंबई, दिल्ली-NCR, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद में बिक्री पर फोकस रहेगा। कंपनी अपने एक्सपीरियंस सेंटर भी खोलेगी। इच्छुक ग्राहक दिसंबर 2026 से मोटोहाउस की वेबसाइट पर वेटलिस्ट में नाम दर्ज करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Jio Diwali Offer 2026: 5 महीने तक फ्री चलेगा Wi-Fi, एक मिस्ड कॉल से मिलेगा ऑफर

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Vinfast VF5 Electric SUV: Tata Punch और Nexon EV का खेल बिगाड़ने जल्द आ रही नई SUV! एक चार्ज में चलेगी 326 KM
Honda Activa vs TVS Ntorq 125: फैमिली के लिए कौन बेस्ट और युवाओं के लिए कौन दमदार?