
125cc बाइक सेगमेंट में अब मुकाबला सिर्फ माइलेज तक सीमित नहीं रहने वाला। TVS Motor Company ने EICMA 2026 में अपनी नई Apache RTR 125 LC से पर्दा उठा दिया है। स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर लुक वाली इस बाइक में लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और 5-इंच की TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें ऐसे हार्डवेयर दिए हैं, जो आमतौर पर इस सेगमेंट की बाइक में कम देखने को मिलते हैं। हालांकि, फिलहाल इसे यूरोपीय बाजार को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
TVS Apache RTR 125 LC में 125cc का 4-वॉल्व, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। यह 9,000 rpm पर 14.9 PS की पावर और 7,000 rpm पर 12 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टीप्लेट असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच मिलता है। कंपनी ने इसमें राइडिंग मोड भी दिए हैं, हालांकि उनकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon SUV: दिवाली से पहले हुंडई का बड़ा धमाका! नई SUV की कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे
नई Apache में शार्प टैंक श्राउड्स, मस्कुलर बॉडीवर्क और एक्सपोज्ड ट्रेलिस फ्रेम मिलता है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, DRL, ट्राई-स्प्लिट LED टेललैंप और LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं। शोकेस मॉडल में मेटैलिक सिल्वर के साथ फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स नजर आए हैं।
बाइक में 41mm KYB USD फ्रंट फोर्क और एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 240mm डिस्क मिलती है। दोनों पहियों में ByBre कैलिपर्स के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
फीचर्स की बात करें तो Apache RTR 125 LC में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल-स्क्रीन मैप मिररिंग और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा बाइक में हैजार्ड लैंप भी दिया गया है।
TVS ने फिलहाल Apache RTR 125 LC की कीमत और भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसे यूरोपीय A1 लाइसेंस होल्डर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। बाइक का वजन, सीट की ऊंचाई और फ्यूल टैंक क्षमता जैसी जानकारियां भी अभी सामने नहीं आई हैं। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: विदेशों में क्यों छाया Honda Dio? एक्सपोर्ट में Activa को भी पछाड़ा, आंकड़े कर देंगे हैरान
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।