
Hyundai Bayon ADAS Features: भारतीय कार बाजार में एक और धांसू एंट्री हुई है। हुंडई इंडिया ने अपनी नई बेयोन (Bayon) एसयूवी लॉन्च कर दी है। शानदार डिजाइन, ज्यादा स्पेस, आरामदायक सफर, दमदार परफॉर्मेंस और नई तकनीक जैसी कई खूबियों के साथ इसे पेश किया गया है। भारत में ये कार 7 अलग-अलग वेरिएंट्स में आई है और इसकी कीमत हर किसी का ध्यान खींच रही है।
हुंडई बेयोन साइज में काफी बड़ी कार है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति सुजुकी विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा जैसी बड़ी एसयूवी से है। इस कार में आपको काफी अच्छा स्पेस मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच के प्राइस ब्रैकेट में उतारा है। वहीं, इसके टॉप मॉडल के लिए आपको 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। ध्यान रहे कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में इसकी कीमत थोड़ी बदल सकती है, इसलिए सही कीमत के लिए अपने नजदीकी डीलर से बात जरूर करें।
लॉन्च होते ही हुंडई बेयोन की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। कार की बुकिंग भी जोरों पर है और लोग इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हर तरफ से इस कार को लेकर पूछताछ हो रही है, जिससे बुकिंग के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। बेयोन की इस धाकड़ एंट्री ने मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है।
सेफ्टी के मामले में भी ये कार पीछे नहीं है। इसमें लेवल 2 प्रो ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक दी गई है। इसके अलावा सराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, रियर डिस्क ब्रेक, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और नेविगेशन बेस्ड क्रूज कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं। हुंडई का दावा है कि इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
हुंडई बेयोन में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। ड्राइविंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे ड्राइविंग मोड्स के साथ पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।