Best Family Scooter in India: अगर आप एक अच्छा स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में होंडा एक्टिवा 5G और टीवीएस जुपिटर के बीच कड़ा मुकाबला है। ज्यादातर लोगों को यह कन्फ्यूजन रहता है कि दोनों में से कौन सा स्कूटर खरीदना ज्यादा बेहतर रहेगा।
क्या आप अपने परिवार के लिए एक अच्छा स्कूटर तलाश रहे हैं? ऐसे में सीटिंग कंफर्ट, स्पेस और स्टेबिलिटी जैसी चीजें जरूर देखनी चाहिए। इन सभी मामलों में टीवीएस जुपिटर एक शानदार ऑप्शन है। इसका डिजाइन ऐसा है कि लंबे लोगों को इसे चलाते समय कोई परेशानी नहीं होती। होंडा एक्टिवा 5G के मुकाबले जुपिटर कई मामलों में आगे है।
होंडा एक्टिवा 5G के मुकाबले टीवीएस जुपिटर में बाहर से पेट्रोल भरवाने की सुविधा, लो-फ्यूल वार्निंग और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी सीट भी काफी आरामदायक है। इसके अलावा, जुपिटर ZX वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी मिलता है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए ये फीचर्स काफी काम आते हैं।
23
सफर में पूरा कंफर्ट
जुपिटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। इससे गड्ढों वाली सड़कों पर भी सफर बिना झटके के स्मूथ रहता है। इसमें लगे 12-इंच के टायर बैलेंस और कंट्रोल में काफी मदद करते हैं। रोज़ाना सिटी ट्रैफिक में चलने वालों को यह एक अच्छा राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।
इन दोनों स्कूटर्स की तुलना करें तो टीवीएस जुपिटर में पैर रखने के लिए ज्यादा जगह (लेगरूम) मिलती है। परिवार के साथ सफर करते समय यह बहुत उपयोगी साबित होता है। लेकिन अंडर-सीट बूट स्पेस के मामले में एक्टिवा 5G आगे है। जुपिटर में सिर्फ 17 लीटर का स्पेस मिलता है। यानी लेगरूम ज्यादा होने के बावजूद यह स्टोरेज के मामले में थोड़ा पीछे है।
33
कौन सा स्कूटर लें?
अगर आपकी हाइट अच्छी है और आपको पैर रखने के लिए ज्यादा जगह के साथ एक आरामदायक सीट चाहिए, तो आप बेझिझक टीवीएस जुपिटर चुन सकते हैं। वहीं, अगर आपको बूट स्पेस ज्यादा चाहिए, तो होंडा एक्टिवा 5G एक बेहतरीन विकल्प है। अपने परिवार की जरूरतों, चलाने वाले की हाइट और बजट को ध्यान में रखकर सही स्कूटर चुनना ही समझदारी है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।