New Honda Dio 125: स्टाइल और परफॉर्मेंस का जोरदार धमाका

Published : Apr 16, 2025, 12:45 PM IST
New Honda Dio 125: स्टाइल और परफॉर्मेंस का जोरदार धमाका

सार

Honda ने नई Dio 125 भारत में लॉन्च कर दी है। युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई यह स्कूटर नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आती है। ₹96,749 से शुरू होने वाली कीमत में यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है।

जापान की पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी Honda ने अपनी नई 2025 Dio 125 भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹96,749 है। ये स्कूटर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। नए लुक, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ये Dio 125 स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देती है। Honda ने Dio के पॉपुलर डिज़ाइन को बरकरार रखते हुए नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन जोड़े हैं।

ये स्कूटर दो वेरिएंट - DLX और H-Smart में उपलब्ध है। DLX की कीमत ₹96,749 (एक्स-शोरूम) और H-Smart की कीमत ₹1,02,144 (एक्स-शोरूम) है। नई Dio 125 अब OBD2B मानकों के अनुरूप है। इसमें 123.92cc, सिंगल-सिलेंडर, PGM-Fi इंजन है जो 6.11 kW पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बेहतर माइलेज के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है। ये स्कूटर पांच रंगों - मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्निस ब्लैक और इम्पीरियल रेड में उपलब्ध है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है जो माइलेज, ट्रिप मीटर, रेंज और इको इंडिकेटर जैसी रियल-टाइम जानकारी दिखाता है। ये स्कूटर Honda RoadSync ऐप सपोर्ट के साथ आता है जिससे कॉल/मैसेज अलर्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें स्मार्ट की, USB टाइप-C चार्जर और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं।

Honda Motorcycle & Scooter India के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO, सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि 21 सालों से Dio भारत में स्टाइल, परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता का प्रतीक रही है। ये ट्रेंडी और भरोसेमंद स्कूटर हमेशा से ग्राहकों की पहली पसंद रही है। नई OBD2B Dio 125 के लॉन्च के साथ, हम अपने ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और एक्साइटमेंट दे रहे हैं।

PREV

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स