पॉकेट पर नहीं होगा असर, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 दमदार माइलेज वाला बाइक्स

Published : Jun 24, 2025, 11:44 AM IST

Best Mileage Bikes: इंडियन मार्केट में बाइक खरीदने से पहले लोग उनके माइलेज के बारे में जरूर सोचते हैं। डेली दफ्तर जाने वाले लोगों को लिए यहां हम 5 सबसे बेस्ट बाइक्स के बारे में बताएंगे। इनकी एक्स शो रूम कीमत 1 लाख से नीचे है। 

PREV
17
ऑफिस जाने के लिए बाइक

बाइक खरीदने से पहले लोग उसके बेहतर माइलेज के बारे में जरूर जानना चाहते हैं। खासतौर पर वो लोग, जो प्रतिदिन ऑफिस जाते हैं। उनके दिमाग में यह होता है कि कम खर्च में कैसे बाइक चलाई जाए। हीरो, बजाज, टीवीएस और होंडा जैसी कंपनियां सस्ते बाइक लॉन्च करने जा रही हैं।

27
कम माइलेज देने वाली 5 बाइक

ऑफिस वालों के इस जरूरत को देखते हुए कई कम्पनियों ने अच्छी माइलेज वाली बाइक निकाली है। यदि आप भी कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आईए हम आपको 5 सबसे बेस्ट माइलेज बाइक्स के बारे में बताते हैं।

37
1. TVS Sports- 70 kmpl

नंबर वन पर TVS Sports का नाम इस लिस्ट में आता है। इसमें सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्शन और 4 स्ट्रोक दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेस के साथ 90 kmph की टॉप स्पीड देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह 70 kmpl तक माइलेज देने की क्षमता रखता है।

47
2. Bajaj CT 100X- 70 kmpl

कम बजट में बजाज CT 100X आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसमें DTS-i इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की ताकत और 9.1 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के अनुसार यह बाइक 70 kmpl की माइलेज देने में सक्षम है।

57
3. Hero HF 100 - 70 kmpl

हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक मानी जाती है। इसी में Hero HF 100 आता है, जो 70 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 97.2cc एयर कूल्ड , 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर के लिए OHC इंजन दिया गया है।

67
4. Honda Shine 100 -65 Kmpl

अच्छी माइलेज देने के मामले में होंडा शाइन भी किसी से कम नहीं है। Honda Shine 100 4 स्ट्रोक SI BS6 के साथ आता है, जो 7.28 Bhp की ताकत जेनरेट करता है। 9 लीटर तक फ्यूल टैंक की क्षमता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह 65 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।

77
5. TVS Raider 125- 60 kmpl

स्पोर्टी लुक के साथ शानदार माइलेज पाने वाले लोगों के लिए TVS Raider 125 बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो 60 kmpl तक माइलेज देने का दावा करता है। इसके अलावा छोटे कद के लोगों के लिए भी यह बेस्ट विकल्प है।

Read more Photos on

Recommended Stories