
5 Affordable Commuter Bike: आज के समय में मोटरसाइकिल देश के लगभग घरों में आपको देखने को मिलेगी। बाइक लोगों के लिए वर्तमान में बेहद जरूरी साधन हो गया है, जो कि आय के नए स्रोत के साथ ही लाइफ सुगम और ईजी बनाने के उपाय के रूप में है। अब ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि जो लोग महीने के ज्यादा पैसा नहीं कमा पाते हैं उनके लिए क्या विकल्प हैं? यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि जो लोग महीने की 20 हजार तनख्वाह उठा लेते हैं, उनके लिए 70 हजार से लेकर 90 हजार रुपए तक की रेंज में 5 शानदार बाइक्स हैं। आइए सभी के बारे में जानते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प की पसंदीदा मोटरसाइकिलों में से एक पैशन प्लस का नाम हमने लिस्ट में सबसे आगे रखा है, जो 20 हजार महीना कमाने वाले लोगों के लिए है। हीरो पैशन प्लस की कीमत 81,651 रुपए (एक्स शोरूम) है। इसके अलावा इस बाइक में आपको 97.2सीसी, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा, जो 7.91bhp का पावर और 8.05nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह 70 kmpl माइलेज दे सकती है।
हीरो मोटोकॉर्प की लिस्ट में एक और धांसू बाइक स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का नाम शामिल है। हीरो स्पलेंडर प्लस एक्सटेक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,251 रुपए है। इसके अलावा इसमें 97.2सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8000rpm पर 8.02PS का पावर और 6000rpm पर 8.05NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल मल्टी क्लच ट्रांसमिशन है। यह 73 kmpl का माइलेज दे सकती है।
ये भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS125 की वो 5 खूबियां जिसे देख आप बन जाएंगे फैन
तीसरे नंबर पर भी हमने हीरो मोटोकॉर्प की ही बाइक रखा है, जो हीरो एचएफ डीलक्स के रूप में है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59,441 रुपए है। इसमें आपको 97.2सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर का BS6 इंजन मिलेगा, जो 7.91bhp का पावर और 8.05nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसका माइलेज 70 kmpl कंपनी द्वारा क्लेम्ड है।
होंडा कंपनी की बाइक्स भी मार्केट में जमकर धमाल मचा रही है। इसी में एक नाम होंडा शाइन 100 का आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,767 रुपए है। इसमें आपको 98.98सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7500rpm पर 7.28bhp का पावर और 5000rpm पर 8.04nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 55 kmpl माइलेज दे सकती है।
भारत में टू व्हीलर्स सेक्टर में हीरो मोटोकॉर्प का एक अलग ही लेवल है। इस कंपनी की एक और बाइक लिस्ट में शामिल है, जिसका नाम हीरो स्प्लेंडर प्लस है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 79,121 रुपए है। इसमें 97.2सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8000rpm पर 8.02bhp का पावर और 6000rpm पर 8.05nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका माइलेज 80.06 kmpl (ARAI) प्रमाणित है।
ये भी पढ़ें- डेली ऑफिस आने-जाने वाली महिलाओं के लिए 5 सबसे बेस्ट स्कूटी, कीमत 1 लाख से कम