डेली ऑफिस आने-जाने वाली महिलाओं के लिए 5 सबसे बेस्ट स्कूटी, कीमत 1 लाख से कम

Published : Aug 20, 2025, 07:00 PM IST

Most Affordable Scooty for Girls: यहां हम आपको 2025 में टॉप 5 स्कूटियों के बारे में जानकारी देंगे, जो डेली ऑफिस आने-जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकती हैं। इसके अलावा इनके कीमत, माइलेज और इंजन के बारे में भी बताएंगे। 

PREV
16
भारत में स्कूटी का क्रेज

भारत में स्कूटी का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खासकर महिलाओं के लिए दोपहिया वाहनों में यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। डेली ऑफिस आने-जाने वाली महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको टॉप 5 स्कूटियों के बारे में बताएंगे, जो लेडीज के साथ-साथ सीनियर सिटीजंस के लिए उपयोगी हो सकती है।

26
TVS Jupiter (टीवीएस जुपीटर)

इस लिस्ट में नंबर वन पर टीवीएस जुपिटर का नाम हमने सबसे पहले नंबर पर रखा है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 93,797 रुपए है। यह 6 वेरिएंट्स और 16 कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसमें 109.7सीसी, BS^6 2.0 इंजन लगाया गया है, जो 7.88PS पावर और 8.8NM टॉर्क जेनरेट करता है।

36
Honda Activa (होंडा एक्टिवा)

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक बढ़िया स्कूटी की तलाश कर रहे हैं, तो होंडा एक्टिवा बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसमें 124cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 8.3PS पावर और 10.4NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 81,090 रुपए है। यह 55 से 60 kmpl माइलेज देती है।

46
Hero Destiny (हीरो डेस्टिनी)

हीरो कंपनी भारतीय ग्राहकों के बीच रिलायबिलिटी और ट्रस्ट के लिए पॉपुलर है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 80,450 रुपए है। इसमें 124cc का इंजन मिलता है, जो 9.1PS पावर और 10.04 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। अगर आप हीरो कंपनी की स्कूटी लेना चाहते हैं, तो यह बेस्ट चॉइस बन सकती है। यह 50 से 55 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।

56
Yamaha Fascino (यामाहा फासिनो)

अगर आप 125cc वेरिएंट में कोई बढ़िया स्टाइलिश स्कूटी लेना चाहते हैं, तो यामाहा की फासिनो 125 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 80,750 रुपए है। इसमें 125सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.2PS पावर और 10.3NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा यह 60 से 65 kmpl माइलेज भी देती है।

66
Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस)

सुजुकी एक्सेस की डिमांड भी इंडियन मार्केट में है। यह स्कूटी भी आपकी डेली ऑफिस आने-जाने वाली लाइफ आसान बना सकती है। इसमें 124सीसी का इंजन मिलता है, जो 8.7PS पावर और 10NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह स्कूटी 55 से 60 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा इसका टॉप वेरिएंट डिस्क ब्रेक ऑप्शन के साथ आती है। इस स्कूटी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 83,800 रुपए है।

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Read more Photos on

Recommended Stories