नई TVS Apache RTR 160 4V धमाकेदार एंट्री

Published : Nov 26, 2024, 06:31 PM IST
नई TVS Apache RTR 160 4V धमाकेदार एंट्री

सार

कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 1,39,990 रुपये की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। 

टीवीएस मोटर कंपनी ने TVS Apache RTR 160 4V को नए फीचर्स और तकनीक के साथ पेश किया है। इस मोटरसाइकिल में शक्तिशाली 160 सीसी इंजन लगा है। इसमें बेहतर नियंत्रण और स्थिरता प्रदान करने वाला 37mm USD सस्पेंशन, सेगमेंट-फर्स्ट राइड मोड्स जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 1,39,990 रुपये की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। 

TVS Apache RTR 160 4V नए डिज़ाइन के साथ आती है। बाइक का नया वेरिएंट ग्रेनाइट ग्रे, मैट ब्लैक, पर्ल व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्पोर्टी कलर ऑप्शन, रेस-प्रेरित ग्राफिक्स, गोल्डन फिनिश USD फोर्क्स, रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इसमें 159.7cc, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, 4-वाल्व इंजन मिलता है, जो 9,250rpm पर 17.55PS पावर और 7,500rpm पर 14.73Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। TVS Apache RTR 160 4V को सेगमेंट में पहली बार 37mm अपसाइड डाउन (USD) सस्पेंशन मिलता है। TVS Apache RTR 160 4V में स्पोर्ट, अर्बन, रेन जैसे तीन अलग-अलग राइड मोड्स मिलते हैं। इसमें उपलब्ध बेहतरीन राइडिंग मोड बेहतर नियंत्रण और स्थिरता प्रदान करते हैं।

TVS Apache RTR 160 4V (टीवीएस अपाचे RTR 160 4V) के नए वेरिएंट में एडवांस राइडर-फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं। इसमें TVS स्मार्ट कनेक्ट तकनीक दी गई है। इसके जरिए आप ब्लूटूथ के माध्यम से अपनी बाइक को कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल, एसएमएस अलर्ट, वॉयस असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT) जैसे शानदार फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

PREV

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल