हिमालयन को टक्कर देगी Yezdi Adventure? जानें कब होगी लॉन्च

Published : May 06, 2025, 04:53 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 05:40 PM IST
हिमालयन को टक्कर देगी Yezdi Adventure? जानें कब होगी लॉन्च

सार

Yezdi Adventure: 15 मई को लॉन्च होने वाली महिंद्रा की येज़्दी एडवेंचर बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन को कड़ी टक्कर देगी। 334 सीसी इंजन, तीन ड्राइव मोड, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई नए फीचर्स के साथ ये बाइक आ रही है।

Yezdi Adventure Lanch Date: पहाड़ों में बाइक से घूमना आजकल सबका पसंदीदा शौक बन गया है। इसके लिए ज्यादातर लोग रॉयल एनफील्ड हिमालयन को चुनते हैं। अब इस बाइक को टक्कर देने और इसकी बादशाहत को चुनौती देने के लिए 15 मई को एक नई बाइक लॉन्च होने वाली है। इसके कई फीचर्स लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की क्लासिक लीजेंड्स 2025 येज़्दी एडवेंचर बाइक 15 मई को लॉन्च होगी। इस बाइक में OBD-2B सुविधा दी गई है। कई नए फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं। नई येज़्दी एडवेंचर के लुक से लेकर फीचर्स तक, आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक का पिछला हिस्सा पहले से ज़्यादा शार्प है। फिर भी, इस बाइक में आपको बड़ी और लंबी विंडस्क्रीन, स्प्लिट सीट, गोल हेडलाइट और कॉक जैसा फेंडर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, बाइक में अंडरबेली प्रोटेक्शन और रियर रेल्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

नई येज़्दी एडवेंचर में 334 सीसी लिक्विड कूल इंजन है। इसमें 29.2 bhp की पावर और 29.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। रेन, रोड और ऑफ-रोड जैसे तीन ड्राइव मोड भी बाइक में मिलेंगे। इन सभी में आपको डुअल चैनल ABS भी मिलेगा। पिछले टायर से ABS को पूरी तरह से अलग भी किया जा सकता है।

नई येज़्दी एडवेंचर में आपको अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए कलर कॉम्बिनेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम मिलेगा। इस बाइक का आगे का टायर 21 इंच और पीछे का 17 इंच का हो सकता है। बाइक का फ्यूल टैंक 15 लीटर से ज़्यादा का होगा। ये बाइक फिलहाल 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसके अलावा, बाइक में USB चार्जर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। मार्केट में ये बाइक सीधे रॉयल एनफील्ड हिमालयन को टक्कर देगी। वहीं, KTM 250 एडवेंचर और हीरो एक्सपल्स 210 जैसी बाइक्स भी इसकी प्रतिद्वंदी हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

मोस्ट अवेटेड BMW F 450 GS जानें कब होगी भारत में लॉन्च?
स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत आ रही Royal Enfield की 4 दमदार बाइक्स