
ऑटो डेस्क : क्या आपको भी नई कारों का क्रेज है? लग्जरी गाड़ियां देख मन मचल उठता है? तो गाड़ियों का मेला घूमने के लिए तैयार हो जाइए। दिल्ली में ऑटो एक्सपो का आगाज होने जा रहा है। 17 से लेकर 22 जनवरी तक चलने वाले 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' (Bharat Mobility Global Expo 2025) में एक से बढ़कर एक धांसू गाड़ियां शोकेस की जाएंगी। इस एक्सपो में कई विदेशी ऑटो कंपनियां भी अपनी कारें लेकर आ रही हैं। देसी कार कंपनियां भी अपना जलवा दिखाएंगी। आइए जानते हैं इस ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2025) की फुल डिटेल्स...
इस बार ऑटो एक्सपो में एक-दो नहीं बल्कि 40 नई गाड़ियां शोकेज की जाएंगी। टाटा-मारुति ही नहीं एक से बढ़कर एक विदेशी ब्रांड्स अपनी गाड़ियां पेश करेंगी। हालांकि, इस बार चीन की कंपनियों के आने की उम्मीद कम ही है। इस एक्सपो में टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV हैरियर भी शोकेस कर सकती है। मारुति भी नई स्विफ्ट उतार सकती है। इसके अलावा ईवी विटारा, ब्रेजा, एस-क्रॉस, अर्टिगा के नए मॉडल भी लॉन्च हो सकते हैं।
Brezza vs Nexon Mileage? कौन सी कार देती है सबसे तगड़ा माइलेज?
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, क्षेत्रीय उद्योग निकायों के साथ मिलकर कर रहा है। भारत के अलावा इसमें अमेरिका, जापान, जर्मनी, इटली और सिंगापुर समेत दुनियाभर की कई कंपनिनां और चीन सहित दुनियाभर की कंपनियां शामिल होने जा रही हैं, जो फ्यूचर में आने वाली गाड़ियों और नए प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी स्ट्रैटजी के बारें में जानकारी दे सकती हैं।
इस बार ऑटो एक्सपो भारत मंडपम के अलावा यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में भी आयोजित की जा रही है। पिछले साल इसका आयोजन सिर्फ भारत मंडपम में ही हुआ था। इस ऑटो शो का मेन अट्रैक्शन मोटर वेहिकल्स के साथ-साथ बैटरी शो, टायर शो तथा इलेक्ट्रॉनिक शो होंगे।
इसे भी पढ़ें
Sony की नई इलेक्ट्रिक कार Afeela 1, सिर्फ़ 17 हज़ार में बुकिंग
Hyundai का धांसू इलेक्ट्रिक ऑटो, सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 180 किमी
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi