
ऑटो डेस्क : दमदार और पावरफुल SUV की बात की जाए तो महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी गाड़ियां काफी पॉपुलर हैं। परफॉर्मेंस में इनका कोई मुकाबला नहीं है। इसलिए तो महिंद्रा को देश में एसयूवी किंग माना जाता है। महिंद्रा की XUV सीरीज, स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी एसयूवी काफी पसंद की जाती हैं। इन्हीं में से एक बोलेरो ने धमाल मचा दिया है। बोलेरो का कारनाम देख हर कोई दंग है।
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ट्रैक पर दौड़ी बोलेरो
एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। जिसे आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में बोलेरो दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ट्रैक पर दौड़ती नजर आ रही है। यह ट्रैक अभी बन रहा है। ट्रैक पर सर्वे व्हीकल के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया है।
एफिल टॉवर से भी ऊंचा है रेलवे ब्रिज
बता दें कि जिस रेलवे ट्रैक पर बोलेरो दौड़ी है वह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। कश्मीर में चिनाब नदी पर बने इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर है। इस ब्रिज की सबसे खास बात यह है कि यह एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। बोलेरो का ट्रैक पर दौड़ने का सबसे पहला वीडियो राजेंद्र बी आकलेकर नाम के यूजर ने शेयर किया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने इसे रिट्वीट करते हुए खूब तारीफ की।
गदगद हो गए आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ने वीडियो शेयर करने वाले राजेंद्र बी का आभार जताते हुए कहा कि ‘बोलेरो की क्षमता अब नई ऊंचाइयों तक पहुंचने लगी है। इससे पता चलता है कि महिंद्रा संस्थापकों ने आजादर भारत में ऑफ-रोड वाहन बनाने का निर्णय क्यों लिया था। ये वाहन वहां जा सकते थे, जहां रास्ता भी नहीं हुआ करता था। मैं जिंदगीभर इन तस्वीरों को संभालकर रखूंगा।’
इसे भी पढ़ें
स्पोर्टी लुक, कूपे स्टाइल डिजाइन...Hyundai लेकर आई बेहतरीन SUV, साइज क्रेटा से भी बड़ी
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi