1980 की विंटेज कार चलाते दिखें माही, रांची की सड़कों से वायरल हुआ Video

Published : Jul 26, 2023, 05:13 PM IST
MS Dhoni driving vintage Car

सार

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद धोनी के रांची स्थित घर पहुंचे थे। जब उन्होंने धोनी का कार कलेक्शन देखा तो उनसे रहा नहीं गया और पूरा वीडियो बनाकर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जुनून हो किसी चीज की तो माही जैसी'।

ऑटो डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक और कार की दीवानगी छुपा नहीं पाते हैं। अक्सर बाइक चलाते या कार दौड़ाते उनकी तस्वीर सामने आती रहती है। क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) किसी न किसी बात को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता हैं। बेहद सरल स्वभाव के माही का कई बार स्वैक भी देखने को मिलता है। उनके पास कार और बाइक का जरबदस्त कलेक्शन भी है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 1980 की एक विंटेज कार चलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रांची का बताया जा रहा है।

1980 की विंटेज कार में दिखें महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni के पास महंगी और लग्जरी बाइक्स और कार हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो माही के होम टाउन रांची का है। जहां वे 1980 की विंटेज कार रोल्स रॉयस दौड़ाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही धोनी के फैन मस्त हो गए हैं। माही भाई का ये अंदाज भी उन्हें भा गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से इस वीडियो पर लाइक्स बढ़ रहा है और वीडियो जमकर शेयर हो रहा है।

 

 

बाइक के दीवाने हैं माही, गजब है कार कलेक्शन

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) धोनी के रांची स्थित घर पहुंचे थे। उनके साथ सुनील जोशी भी थे। जब उन्होंने धोनी का कार कलेक्शन देखा तो उनसे रहा नहीं गया और पूरा वीडियो बनाकर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जुनून हो किसी चीज की तो माही भाई जैसी'। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके वेंकटेश प्रसाद ने मस्ती करते हुए लिखा- 'यह तो बाइक का शोरूम भी हो सकता है।' इस वीडियो के आगे उन्होंने लिखा- 'मैंने एक इंसान में गजब का जुनून देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या आदमी है महेंद्र सिंह धोनी।'

 

 

इसे भी पढ़ें

24KM की माइलेज, शुरुआती कीमत 5.5 लाख...फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 10 CAR

 

आनंद महिंद्रा ने यूं बदल दी कबड्डी की किस्मत, अब क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे बड़ा खेल

 

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW