दशहरा-दिवाली से पहले 8 कारों पर डिस्काउंट की बौछार, 1.25 लाख तक भारी छूट

ऑटो डेस्क:  दिवाली से पहले मारुति सुजुकी और महिंद्रा अपनी कारों पर दोनों ही कंपनियां जबरदस्त छूट दे रही हैं। मारुति 'प्री-नवरात्रि बुकिंग स्कीम' के तहत 15 अक्टूबर तक छूट दे रही है। महिंद्रा की एसयूवी पर 1.25 लाख तक छूट मिल रही है। देखें फुल डिस्काउंट

Satyam Bhardwaj | Published : Oct 9, 2023 12:34 PM IST

18
महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo)

महिंद्रा बोलेरो नियो पर अक्टूबर में अधिकतम 50,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। नियो के एन4 और एन8 ट्रिम पर 5,000 रुपए और 11,000 रुपए तक का कंपनी फायदा दे रही है। वहीं, एन10 और एन10 (ओ) वैरिएंट 30,000 रुपए सस्ती मिल रही है।

28
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)

महिंद्रा बोलेरो को 70,000 रुपए तक सस्ते में खरीदने का मौका है। B6 और B6 (O) वैरिएंट पर 20,000 रुपए की फ्री एक्सेसरीज के साथ 15,000 रुपए और 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

38
महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo)

अक्टूबर महीने में महिंद्रा मराजो के सभी वैरिएंट पर 73,300 रुपए तक की जबरदस्त छूट मिल रही है। इस एसयूवी में एक 1.5-लीटर डीजल इंजन कंपनी देती है।

48
महिंद्रा XUV300

महिंद्रा की XUV300 के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर 90,000 रुपए तक की तगड़ी छूट मिल रही है। वैरिएंट के आधार पर यह छूट अलग-अलग भी हो सकता है।

58
महिंद्रा XUV400

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा XUV400 को घर लाते हैं तो अधिकतम 1.25 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। ESC वैरिएंट पर 50,000 रुपए का कैश डिस्काउंट कंपनी ऑफर कर रही है।

68
मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis)

मारुति सुजुकी इग्निस के सभी मैनुअल गियरबॉक्स वाले मॉडल पर 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाले वैरिएंट 60,000 रुपए तक सस्ते मिल रहे हैं।

78
मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno)

मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो के पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वैरिएंट पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। सीएनजी वैरिएंट 55,000 रुपए तक सस्ते में पा सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ 15 अक्टूबर तक ही है।

88
मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz)

मारुति सुजुकी सियाज के सभी वैरिएंट को अगर अक्टूबर में खरीदते हैं तो 53,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वर्जन के लिए यह ऑफर्स है। नवरात्रि से पहले तक इसका फायदा उठा सकेत हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos