2024 में दस्तक देंगी Tata की दो इलेक्ट्रिक SUV, पावर-रेंज सब होगा दमदार

Published : Dec 16, 2023, 05:17 PM IST
Tata Motors CURVV concept SUV Electric car

सार

टाटा मोटर्स अगले साल दो नए इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। एक साल के बीच और दूसरा साल के अंत में मार्केट में आ सकती है। इन एसयूवी का लंबे समय से इंतजार चल रहा है। इसी महीने दिसंबर में कंपनी पंच ईवी मार्केट में उतार रही है। 

ऑटो डेस्क : अगर आप Tata Motors की कारें पसंद करते हैं तो आपके लिए साल 2024 शानदार रहने वाला है। आने वाले कुछ समय में कंपनी कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी। इनमें से एक टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) इसी महीने 21 दिसंबर को आ रही है। 2024 में टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी (Upcoming Tata EV SUV) लाइनअप में दो नए मॉडल जुड़ जाएंगे। इनमें टाटा कर्व ईवी मई या जून 2024 में मार्केट में आ सकती है। वहीं, टाटा हैरियर ईवी 2024 के अंत तक दस्तक दे सकती है। जानें दोनों कारों में क्या खास रहने वाला है...

टाटा कर्व ईवी कब लॉन्च होगी

टाटा कर्व एसयूवी की करीब 48,000 यूनिट्स की रिटेल बिक्री का प्लान है। इसमें 12,000 यूनिट्स इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए और 36,000 यूनिट्स पेट्रोल मॉडल शामिल हैं। टाटा कर्व ईवी को जेन 2 (सिग्मा) प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने तैयार किया है, जो अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन को सपोर्ट करता है। इस कार का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

टाटा कर्व ईवी की खूबियां

टाटा कर्व ईवी ADAS टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, री डिजाइंड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर समेत कई एडवांस फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है। इसके रेंज को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं।

टाटा हैरियर ईवी की कब होगी लॉन्चिंग

टाटा हैरियर ईवी आईसीई मॉडल की तुलना में खास डिजाइन के साथ आएगी। यह मॉडल अपने कांसेप्ट की तरह होगी। इसमें री डिजाइंड ग्रिल, नए एलईडी लाइट बार के साथ स्प्लिट हेडलैंप, अपडेटेड फ्रंट बम्पर और एंगुलर क्रीज भी होंगे। इसमें फेंडर, फ्लश डोर हैंडल और बड़े पहियों के साथ ईवी बैज भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी कंपनी ने ज्यादा डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है। दावा है कि इस कार में टाटा लंबी रेंज दे सकती है।

ये भी पढ़ें

न्यू ईयर से पहले लेनी है नई कार, एमजी मोटर्स दे रहा गजब का डिस्काउंट ऑफर

 

2.60 लाख की छूट पर खरीदें Tata की इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट, जानें ऑफर कब तक

 

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW