Published : Feb 26, 2023, 09:00 AM ISTUpdated : Feb 26, 2023, 09:10 AM IST
ऑटो डेस्क : कार खरीदने में फैमिली और खुद की सेफ्टी से समझौता क्यों? आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं भारत की 20 सबसे दमदार और सेफ कारों (Top 20 Safest Cars) की पूरी लिस्ट..इनमें से 7 को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। 20 तस्वीरों में देखें सबसे सेफ कार...
Skoda Kushaq-Volkswagen Taigun स्कोडा कुशॉक-फॉक्सवैगन टाइगन सबसे सेफ कारों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। इन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हैं। इनकी शुरुआती कीमत 11.55 लाख रुपए है।
220
Mahindra Scorpio महिंद्रा स्कॉर्पियो एक पावरफुल एसयूवी है, जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस एसयूवी को आप 11.99 लाख की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं।
320
Tata Punch टाटा पंच कंपनी की एंट्री लेवल एसयूवी है। यह भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपए है।
420
Mahindra XUV300 महिंद्रा एक्सयूवी 300 महिंद्रा की पहली ऐसी एसयूवी है, जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस एसयूवी को आप एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।
520
Mahindra XUV700 महिंद्रा एक्सयूवी700 भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपए है। यह इसकी शुरुआती कीमत है।
620
Tata Altroz टाटा अलट्रोज हैचबैक काफी शानदार कार है, जो फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इस कार की प्राइस 6.20 लाख रुपए है।
720
Tata Nexon टाटा नेक्सन सबसे सेफ कारों में से है। इस एसयूवी को सुरक्षा के मामले में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 7.54 लाख रुपए है।
820
Honda Jazz होंडा जैज 4 स्टार रेटिंग के साथ भारतीय मार्केट में उपलब्ध है। यह काफी शानदार कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपए है।
920
Toyota Urban Cruiser टोयोटा अर्बन क्रूजर को भी सुरक्षा के मामले में 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 9.02 लाख रुपए है। यह कार काफी दमदार फीचर्स के साथ आती है।
1020
Mahindra Marazz महिंद्रा मराज्जो का लुक बेहतरीन है। इसे भी 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है। यह फैमिली के लिए खास कार हो सकती है। इसकी प्राइस 13.18 लाख रुपए है।
1120
Mahindra Thar महिंद्रा थार टॉप डिमांडिंग कारों में से एक है। इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। अगर आप इसे घर लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 13.53 लाख रुपए चुकाने होंगे।
1220
Tata Tigor सेफ्टी के मामले में टाटा टिगोर का भी नाम आता है। अगर आपको सेडान पसंद है तो 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ इसे खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 5.97 लाख रुपए से शुरू होती है।
1320
Tata Tiago टाटा टियागो हैचबैक भी काफी सेफ कार है। यह 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 5.37 लाख रुपए है।
1420
Maruti Suzuki Brezza मारुति सुजुकी ब्रेजा को सुरक्षा के मामले में 4 रेटिंग मिली है। यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपए है।
1520
Renault Kiger रेनॉल्ट कईगर दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे 4 स्टार रेटिंग हासिल है। इस एसयूव की प्राइस 5.99 लाख रुपए है।
1620
Honda City होंडा सिटी का क्रेज जबरदस्त है। भारत में इस कार को काफी पसंद किया जाता है। नई होंडा सिटी सेडान कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपए है।
1720
Nissan Magnite निसान मेग्नाईट आपकी बजट में आने वाली कार है। इसे भी 4 स्टार रेटिंग मिली है। शुरुआती कीमत 5.88 लाख रुपए में इसे आप घर ला सकते हैं।
1820
Renault Triber रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कारों में से एक है। इस कार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे आप 5.88 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।
1920
Kia Carens किआ कैरेंस एमपीवी कार को सुरक्षा के मामले में 3 स्टार रेटिंग मिली है। यह कार काफी अच्छे फीचर्स के साथ मार्केट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 9.60 लाख रुपए है।
2020
Maruti Suzuki Ertiga सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम शामिल है। मारुति की इस कार की भी डिमांड काफी रहती है। 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह कार आती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपए है।