भारत में लॉन्च हुई BMW XM, 2.60 करोड़ है कीमत, 100 kmph की रफ्तार तक पहुंचने में लगते हैं 4.3 सेकंड

BMW ने भारत में BMW XM कार लॉन्च किया है। यह भारत में बिकने वाली BMW की सबसे ताकतवर कार है। इसे 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 4.3 सेकंड लगते हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2022 12:27 PM IST

नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता जर्मन कंपनी BMW ने भारत में BMW XM कार लॉन्च किया है। भारत में इस कार की शुरुआत 2.60 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। BMW XM भारत में लॉन्च हुई BMW की सबसे पावरफुल एसयूवी है। इसकी डिलीवरी भारत में मई 2023 से शुरू होगी।

BMW XM में 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो वी 8 इंजन लगा है। इससे 644 बीएचपी की ताकत और 800 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा होता है। इस कार को 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 4.3 सेकंड लगते हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार को 250 किलोमीटर प्रतिघंटा तक सीमित किया गया है। 

Latest Videos

88 KM है इलेक्ट्रिक मोड में रेंज
BMW XM हाईब्रिड कार है। इस कार को पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में भी चलाया जा सकता है। इसके लिए इसमें  25.7 kWh की बैटरी लगी है। इससे कार को 88 किलोमीटर का रेंज मिलता है। कार की केबिन को डुअल-टोन ब्राउन और ब्लू अपहोल्स्ट्री में फिनिश किया गया है। कार में 21 इंच का अलॉय व्हील है। ग्राहक को 23 इंच तक के अलॉय व्हील चुनने का ऑप्शन मिलता है। 5 सीटर इस एसयूवी का आकार बड़ा है। इसका व्हीलबेस 3,105 एमएम है।  

यह भी पढ़ें- 214 करोड़ की Rolls Royce में मौजूद है शैम्पेन फ्रिज और सन अम्ब्रेला, ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी कारें

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ वोक्सवैगन टिगुआन का एक्सक्लूसिव एडिशन, फीचर्स बढ़े पर कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts