नवरात्रि धमाका: नई कारें घर लाएं-लाखों बचाएं, GST कटौती के बाद नई प्राइस लिस्ट देखें

Published : Sep 22, 2025, 10:19 AM IST
New Car Buying

सार

Car Price GST Benefit: 22 सितंबर 2025 से लागू GST कटौती के बाद भारत में कार की कीमतें कम हो गई हैं। मारुति, टाटा, महिंद्रा, हुंडई, होंडा, किआ और लग्जरी ब्रांड्स जैसे मर्सिडीज-बेंज, BMW, ऑडी ने अपने मॉडल्स की कीमतों में लाखों रुपए तक की कटौती की है।  

DID YOU KNOW ?
टाटा-मारुति कारें सस्ती
आज 22 सितंबर से कार खरीदना सस्ता हो गया है। 3 सितंबर को हुई GST स्लैब में कटौती आज से लागू हो गई है। अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में जीएसटी लगेगा।

Car Price Drop: अगर आप भी नई कार और बाइक लेना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आज 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हुई है और GST में कटौती भी लागू हो गई है। अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में ही जीएसटी लगेगा। मतलब अब आपकी पसंदीदा कार या बाइक पहले से काफी सस्ती हो गई है। मारुति, टाटा, हुंडई से लेकर मर्सिडीज-बेंज और BMW तक सभी कंपनियों ने कीमतें कम कर दी हैं। इन सभी लग्जरी ब्रांड्स तक अब आपको टैक्स बेनिफिट्स का फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन सी कार कितनी सस्ती हो गई है?

मारुति सुजुकी दे रही सबसे ज्यादा छूट

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने कीमतों में 1.29 लाख रुपए तक की कटौती की है। खासतौर पर छोटे मॉडल्स पर एक्स्ट्रा छूट दी गई ताकि टू-व्हीलर यूजर्स आसानी से फोर-व्हीलर में शिफ्ट हो सकें।

मारुति की कौन सी कार कितनी सस्ती?

एस प्रेसो: 1,29,600 रुपए तक की कटौती

अल्टो K10: 1,07,600 रुपए

सेलेरियो: 94,100 रुपए

वैगन-आर: 79,600 रुपए

इग्निस: 71,300 रुपए

प्रिमियम मॉडल्स जैसे स्विफ्ट, बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा की कीमतों में 50,000 रुपए से 1,12,700 रुपए तक की छूट।

टाटा मोटर्स की कारें कितनी सस्ती?

नेक्सॉन: 1.55 लाख रुपए

सफारी: 1.45 लाख रुपए

हरियर: 1.4 लाख रुपए

टाटा पंच: 85,000 रुपए

कर्व- 65,000 रुपए

महिंद्रा की कार कीमतों में कितनी कटौती?

XUV3XO (डीजल): 1.56 लाख रुपए

XUV3XO (पेट्रोल): 1.4 लाख रुपए

थार 2WD (डीजल): 1.35 लाख रुपए

बोलेरो-नियो रेंज: 1.27 लाख रुपए

थार 4WD (डीजल): 1.01 लाख रुपए

स्कॉर्पियो क्लासिक: 1.01 लाख रुपए

हुंडई, होंडा, किआ और टोयोटा की कारें कितनी सस्ती?

हुंडई वर्ना: 60,640 रुपए

हुंडई टक्सन: 2.4 लाख रुपए तक

होंडा अमेज: 95,500 रुपए

होंडा सिटी: 57,500 रुपए

एलिवेट: 58,400 रुपए

किआ इंडिया: 4.48 लाख रुपए तक

टोयोटा: 3.49 लाख रुपए तक

लग्जरी कारों पर GST कटौती का कितना असर?

मर्सिडीज-बेंज: 2 लाख रुपए (A-Class) से 10 लाख रुपए (S-Class) तक

BMW और मिनी: 13.6 लाख रुपए तक की कटौती

ऑडी: 2.6 लाख से 7.8 लाख रुपए तक

जगुआर लैंड रोवर: 4.5 लाख रुपए से 30.4 लाख रुपए तक

इसे भी पढ़ें- अल्टो K10 से भी सस्ती हुई मारुति की ये माइक्रो SUV, कंपनी ने सीधे की 1.29 लाख की कटौती

इसे भी पढ़ें- त्योहारों पर घर लाएं हुंडई की कार: कीमतें ₹2.40 लाख तक सस्ती, देखे पूरी लिस्ट

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव