जबरदस्त छूट पर मिल रही Hyundai की धांसू कार, सोचें नहीं अभी खरीद डालें!

Published : Mar 18, 2024, 11:18 AM IST
hyundai aura

सार

हुंडई इंडिया अपनी कार पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार को खरीदने पर कस्टमर्स को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट मिलेगा। इससे कार सस्ते में खरीद सकते हैं।

ऑटो डेस्क : नई कार खरीदने का मन है और डिस्काउंट ऑफर की तलाश कर रहे हैं तो मार्च महीने में हुंडई अपनी बेहतरीन कार पर जबरदस्त छूट दे रही है। 31 मार्च, 2024 तक देशभर की चुनिंदा डीलरशिप पर इस कार पर शानदार ऑफर चल रहा है। इस कार का नाम हुंडई ऑरा (Discount on Hyundai Aura) है। इस कार को खरीदने पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है। तो बिना देर करिए चलिए जानते हैं Hyundai Aura पर कितनी छूट मिल रही है और ये कार आपको कितनी सस्ती पड़ेगी...

हुंडई ऑरा पर कितनी छूट

मार्च 2024 में हुंडई पर अच्छी खासी छूट मिल रही है। इस महीने ऑरा पेट्रोल इंजन कार को खरीदने पर बढ़िया ऑफर पा सकते हैं। इस कार पर 5,000 रुपए का कैश डिस्काउंट कंपनी दे रही है। इसके साथ ही 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है।

हुंडई ऑरा सीएनजी वैरिएंट पर ऑफर

इस महीने हुंडई ऑरा का सीएनजी वैरिएंट भी सस्ते में उपलब्ध है। सब-फोर-मीटर सेडान का CNG वैरिएंट खरीदने पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा इस वैरिएंट पर 10,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपए की कॉर्पोरेट छूट भी मिल रही है। मतलब सस्ते में नई कार खरीदने का मौका है।

Hyundai Aura की खूबियां

  • यह कार ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) 5 वैरिएंट्स में आती है।
  • इस कार में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन कंपनी ने लगाया है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT यूनिट्स से जोड़ा है।

हुंडई ऑरा की इन दमदार कारों से टक्कर

भारत में हुंडई की सीधी टक्कर टाटा टिगोर और मारुति सुजुकी डिजायर जैसी कारों से होता है। टिगोर एक 1.2L पेट्रोल इंजन में आ रही है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी का ऑप्शन है। टाटा टिगोर सीएनजी और ईवी वैरिएंट में भी मिलती है। वहीं, मारुति डिजायर 1.2L NA पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन में उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें

1 लाख डाउन पेमेंट देकर खरीदें 230 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी आएगी EMI

 

होली से पहले Maruti का सबसे बड़ा ऑफर ! नई कार खरीदने पर 1.5 लाख तक छूट

 

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW