Hyundai Motors India ने कश्मीर मुद्दे पर जताया खेद, पाकिस्तानी एजेंसी ने नाम का गलत इस्तेमाल किया

 हुंडई (Hyundai) की पाकिस्तान इकाई ने पांच फरवरी को कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश साझा करते हुए एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादी अभियान को समर्थन देने की बात कही गई थी। वहीं हुंडई  के खिलाफ बायकॉट का ट्रेंड चलने के बाद कंपनी  ने इस मामले में खेद जताया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 5:13 AM IST / Updated: Feb 08 2022, 11:49 AM IST

ऑटो डेस्क। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की पाकिस्तान इकाई ने पांच फरवरी को कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश साझा करते हुए एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादी अभियान को समर्थन देने की बात कही गई थी। वहीं इस पर माफी नही मांगने पर हुंडई के खिलाफ बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है। वहीं अब जाकर हुंडई ने इस मामले में खेद जताया है। कंपनी ने एक ट्वीट में सफाई पेश करते हुए कहा है कि वह किसी के धर्म, क्षेत्रीयता और राष्ट्र के किसी मामले में हस्तक्षेप करने का इरादा नहीं रखता है। ये विवादित पोस्ट किया गया है,इसे पाकिस्तान  की स्थानीय एजेंसी की तरफ से किया गया है, हुंडई के नाम का यहां गलत इस्तेमाल किया गया है।  हमने इस पर संज्ञान लिया है। हम इस अप्रत्याशित घटना पर खेद प्रकट करते हैं।
 


दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की पाकिस्तान इकाई ने पांच फरवरी को कश्मीर पर सोशल मीडिया पर एकजुटता संदेश शेयर करते हुए एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में कश्मीर में अलगाववादी अभियान को समर्थन देने की बात कही गई थी। अनवेरिफाइड हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा था-आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Electric car खरीदने पर 2 साल तक चार्जिंग फ्री, BMW ने दिया बड़ा ऑफर, देखें डिटेल

यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गया और भारतीय लोगों ने इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देनी शुरू की थी। सोशल मीडिया पर #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा। हालांकि इसके बाद हुंडई पाकिस्तान का पोस्ट डिलीट हो गया, लेकिन उसके स्क्रीन शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों की नाराजगी बढ़ने पर Hyundai Motor की भारतीय इकाई ने रविवार रात सफाई पेश की।

हुंडई ने भारत को बताया दूसरा घर
हुंडई इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बयान पोस्ट किया है। इसमें लिखा गया है, "हुंडई मोटर इंडिया 25 साल से अधिक से भारतीय बाजार में प्रतिबद्ध है। हम राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने मजबूत लोकाचार के लिए मजबूती से खड़े हैं। हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाला अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के लिए अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित कर रहा है। हुंडई ब्रांड के लिए भारत दूसरा घर है। असंवेदनशील संचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं। भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में हम भारत देश के साथ-साथ इसके नागरिकों की बेहतरी के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।"

ये भी पढ़ें- Skoda Slavia आपके शहर के शोरूम में पहुंची, बुक करने से पहले कर सकते हैं पूरी तसल्ली, देखें जबरदस्त फीचर्स

भारतीय वाहन बाजार में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है हुंडई
बता दें कि भारतीय वाहन बाजार में मारुति सुजुकी के बाद हुंडई दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जनवरी 2022 के आंकड़े के अनुसार भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी 43 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ टॉप पर रही। इसके बाद हुंडई का स्थान रहा। पिछले साल भारत में हुंडई ने पांच लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची। वहीं, पाकिस्तान में हुंडई की 10 हजार से भी कम गाड़ियां बिकी। हुंडई ने पाकिस्तान में निशात समूह की सहायक कंपनी निशात मिल्स के साथ साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें- 2022 जनवरी में ऑटो सेक्टर का निकला दम, इतने फीसदी की दर्ज की गई गिरावट, FADA ने जारी किए

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर

भारत सरकार ने दशकों से स्पष्ट और बार-बार कहा है कि जम्मू और कश्मीर देश का एक अविभाज्य हिस्सा है। पाकिस्तानी प्रतिष्ठान ने कश्मीर पर भारत के साथ लगातार षडयंत्र करता रहा है। हालांकि, जब भी पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर युद्ध छेड़ा, उसकी हर बार हार ही हुई है। लेकिन केएफसी और हुंडई जैसे स्थापित ब्रांड राजनीतिक विवाद में क्यों उतर रहे हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। 5 फरवरी को पाकिस्तान में तथाकथित "कश्मीर एकजुटता दिवस" ​​​​के रूप में यह सभी पोस्ट आए हैं। हाल के विवाद के बाद, हुंडई को जल्दबाजी में पीछे हटना पड़ा और यह कहते हुए एक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा कि कंपनी की असंवेदनशील संचार के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति थी और वे इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं।

ये भी पढ़ें- AMO Electric ने लॉन्च किया Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे शानदार
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता