600 KM रेंज, पावरफुल फीचर्स, जानें कितना खास है Kia EV का चौथा मॉडल

Kia ने हाल ही में अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस SUV मॉडल का नाम EV3 रखा है। गाड़ी में 600 KM की रेंज मिल सकती है। वहीं, 31 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो सकता है।

Nitesh Uchbagle | Published : May 24, 2024 7:01 AM IST

ऑटो डेस्क. Kia ने हाल ही में अपनी चौथी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस SUV मॉडल का नाम EV3 रखा है। इससे पहले किया ने तीन इलेक्ट्रिक कार EV9, EV6 और EV5 लॉन्च किया हैं। यह मॉडल ई-जीएमपी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म बेस्ड है। आपको बता दें कि इस मॉडल की डिजाइन को ट्रेडिशनल तरीके से रखा गा है। इस गाड़ी में बेहतर डिवाइस और टेक्नोलॉजी मिलेंगे। इस गाड़ी की कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है।  गाड़ी में 600 KM की रेंज मिल सकती है। वहीं, 31 मिनट में 10 से 80% चार्ज हो सकता है।

जानें Kia EV3 के इंटीरियर और फीचर्स

Kia EV3 में डैशबोर्ड का बेसिक लेआउट EV9 की तरह है। इसमें 12.3 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी। इसमें नेविगेशन और मीडिया कंट्रोल के लिए बटन दिया गया है। इसमें माउंटेड मीडिया और नेविगेशन कंट्रोल के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट भी है। ड्राइवर के लिए सीट में रिलैक्सेशन मोड दिया गया है। इसमें अपहोल्स्ट्री के लिए टिकाऊ मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पर्सनल AI असिस्टेंट के साथ-साथ हरमन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है।

Kia EV3 का पावरट्रेन

किया का यह मॉडल E-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें EV3 LG Chem से लिए गए दो बैटरी पैक के साथ मिलेगी। इसमें 58.3kWh और 81.4kWh की बैटरी मिलेगी। दोनों वेरिएंट के साथ एक्सल-माउंटेन इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इसमें 201 bhp पॉवर और 283 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह मॉडल महज 7.5 सेकंड में 0 से 100 KM प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस गाड़ी की टॉप स्पीड 170 Km प्रति घंटा है।

Kia EV3 का डायमेंशन

Kia EV3 में जीटी लाइन वेरिएंट है। जो स्पोर्टियर बंपर के साथ आता है। साइज की बात करें वह मॉडल 300MM लंबा, 1850 MM चौड़ाई, 1560 MM ऊंचा है। इसका व्हीलबेस 2680MM है। 

यह भी पढ़ें…

खरीदने जा रहे हैं कार का टायर? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

LIVE: अरुणाचल प्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
Delhi Water Crisis : मुनक नहर पर क्यों पहरा दे रहे 5 थानों के 170 पुलिसकर्मी, क्या है यहां की कहानी
Atishi Marlena LIVE: दिल्लीवासियों से पानी का इस्तेमाल को लेकर आतिशी मार्लेना की ख़ास अपील।
Weather Today: प्रचंड गर्मी के बीच आ गई खुशखबरी, IMD ने बताए आज कैसा रहेगा मौसम
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री मोदी इटली के लिए रवाना हुए