Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट

Published : Dec 05, 2025, 10:01 AM IST
Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट

सार

महिंद्रा दिसंबर में अपनी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर 3.80 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह डिस्काउंट वेरिएंट के अनुसार बदलता है। यह कार 2 बैटरी विकल्पों में आती है और 656km तक की रेंज देती है।

हिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो के एक मॉडल, XEV 9e पर इस महीने 3.80 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह छूट वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। इसमें कस्टमर स्कीम्स, लॉयल्टी/एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट फायदे और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज शामिल हैं। इसलिए, अगर आप इस महीने इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपने वेरिएंट के आधार पर मिलने वाली छूट जरूर देखनी चाहिए। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUVs, XEV 9e और BE 6 की डिलीवरी इसी साल मार्च में शुरू हुई थी। महिंद्रा BE 6 की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये तक है। वहीं, XEV 9e की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से 30.50 लाख रुपये के बीच है।

महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स

महिंद्रा XEV 9e की लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 207mm है। इसमें 245/55 R19 (245/50 R20) के टायर लगे हैं। यह 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक (आगे का स्टोरेज) देती है। इसमें 59kWh का बैटरी पैक है जो 231hp/380Nm का पावर देने वाली मोटर से जुड़ा है। यह RWD (रियर-व्हील ड्राइव) के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। 140kW के फास्ट चार्जर से यह 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। 7.2kW के चार्जर से इसे चार्ज होने में 8.7 घंटे लगते हैं, जबकि 11kW के चार्जर से यह 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।

XEV 9e 79kWh वेरिएंट में 79kWh की बैटरी है। यह 286hp/380Nm का पावर देने वाली मोटर से जुड़ी है। यह भी RWD ड्राइव के साथ आती है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 656 किलोमीटर है। 170kW के फास्ट चार्जर से यह 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। 7.2kW के चार्जर से इसे 11.7 घंटे और 11kW के चार्जर से 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। यह 6.8 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ लेती है।

ध्यान दें, ऊपर बताए गए डिस्काउंट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स की मदद से कारों पर उपलब्ध हैं। ये छूट देश के अलग-अलग राज्यों, इलाकों, शहरों, डीलरशिप, स्टॉक, रंग और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसका मतलब है कि यह छूट आपके शहर या डीलर के यहां कम या ज्यादा हो सकती है। ऐसे में, कोई भी कार खरीदने से पहले, सटीक डिस्काउंट और दूसरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी लोकल डीलर से संपर्क करें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

7000KG वजन, 250KM रफ्तार…ट्रंप की 'Beast' से भी पावरफुल पुतिन की कार!
नवंबर 2025 में 3000% की ग्रोथ! टाटा की जबरदस्त छलांग से विरोधी भी हैरान