
ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आपके मन में कोई बेहतर एसयूवी खरीदने का प्लान बन रहा है, तो आपके पास महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन अच्छे ऑप्शन हैं। दोनों कारें भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी पॉपुलर हैं। आइए दोनों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। उसके बाद आप खुद से निर्णय ले सकते हैं, कि आपके लिए कौन-सी कार बेस्ट होगी?
Tata और Mahindra दोनों कंपनियों की कारें बजट-फ्रेंडली कहीं जाती हैं। कम्पनियां मिडिल-क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए गाड़ियां लॉन्च करती हैं। Tata Nexon कार के बेस वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से स्टार्ट होती है, जबकि Mahindra XUV 3XO की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत भी 7.99 लाख रुपए ही है।
Tata Nexon कार में सिक्वेंशली LED DRLs का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी द्वारा इस 4-व्हीलर में एरो-इंसर्ट के साथ R16 अलॉय-व्हील्स लगाए गए हैं। इस कार के इंटीरियर पर नजर डालें, तो इसमें एल्यूमिनिटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील लगाया गया है। टाटा मोटर्स की इस कार में नेक्स्ट जेनरेशन कैपेसिटी टच पैनल लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें शानदार लेदर सीट्स दी गई हैं। इसकी सीटों में हाथ को आराम से रखने की सुविधा मिलती है। इसमें 3 टोन डैशबोर्ड लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- 3 महीने में 51000 रुपए महंगी हुई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें अब कितने में मिलेंगे नए वेरिएंट्स
महिंद्रा कंपनी की XUV 3XO कार में R17 अलॉय-व्हील्स का इस्तेमाल हुआ है। इसकी फ्रंट ग्रिल बेहद शानदार है। इस कार में हैंडलैंप्स और LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेदर सीट्स दी गई हैं। इस 4-व्हीलर में ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल AC फीचर मिलते हैं। ट्विन-एचडी इंफोटेनमेंट और फुली डिजिटल क्लस्टर लगा हुआ है। यह कार Harman Kardon ऑडियो सिस्टम से लैस है, जिसमें 7 स्पीकर मिलते हैं। इसमें ऑटो होल्ड के साथ में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक का फीचर दिया गया है।
Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO दोनों ही कारें पेट्रोल वेरिएंट में मार्केट में उपलब्ध हैं। टाटा नेक्सन कार में जहां 1199cc का इंजन मिलता है, जो 118 bhp की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 1197cc का इंजन लगाया गया है, जो 110 bhp पावर जेनरेट करता है।
ये भी पढ़ें- लग्जरी+स्पीड का परफेक्ट कॉम्बो ! देखें 2025 की सबसे सस्ती और स्टाइलिश Sports Cars