
Maruti Suzuki New WagonR 2025: भारत में कार लवर्स की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। भारतीय लोगों में एक खास बात होती है कि वो कार लाने से पहले उसकी माइलेज और फीचर्स के बारे में जरूर सोचते हैं। Maruti Suzuki ने एक बार फिर से ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी New WagonR 2025 के साथ लाई है। इसका डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रैक्टिकल है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि केवल 5 लाख रुपए से कार को आप घर ला सकते हैं। ऐसे में मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकती है।
New WagonR 2025 कार की माइलेज भी काफी दमदार है, जिसके लिए यह जानी भी जाती है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह 35 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा डाउन पेमेंट करने की आवश्यकता भी नहीं है। केवल 9,000 रुपए की EMI के साथ भी इसे घर ला सकते हैं। इसका मतलब जो कम बजट वाले लोग हैं, उनके लिए यह कार शानदार विकल्प है।
New Maruti Suzuki WagonR 2025 में 2 इंजन के विकल्प दिए गए हैं। पहला 1.0L और दूसरा 1.2L के साथ आता है। दोनों ही BS6 फेज 2 के नॉर्म्स के मुताबिक अपडेटेड है। इसके अलावा इस कार को CNG वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है। दावे के मुताबिक, 35 km/kg तक माइलेज दे सकता है। पेट्रोल वेरिएंट भी 25 km/l तक माइलेज देने की क्षमता रखता है। इसमें मैन्युअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम से इसका फ्यूल भी बचता है। शहर और ट्रैफिक दोनों जगहों के लिए यह बेस्ट है।
कंपनी ने मॉडर्न लुक में इस कार को डिजाइन किया है। बॉक्सी लुक के लिए यह कार अब तक जाना जा रहा था। लेकिन इस बार इसे क्रासओवर टच दिया गया है। फ्रंट ग्रिल को नया लुक में पेश किया गया है। इसके अलावा LED Handlamp और DRLSs अपडेट्स मिलते हैं। पीछे की तरफ रियर लाइट्स को वर्टिकल रखा गया है। पहले से और भी ज्यादा इसे स्टाइलिश बनाया गया है। कम बजट में प्रीमियम की इच्छा रखने वालों के लिए यह कार बेस्ट चॉइस है।
अगर आपके मन में कम बजट में बेस्ट फीचर्स वाली कार लेने की बात चल रही है, तो यह सही साबित होगा। New WagonR 2025 ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए Maruti Suzuki New WagonR 2025 को अच्छे अपडेट्स मिले हैं। भारत सरकार द्वारा निर्धारित BHARAT NCAP सुरक्षा मानकों के अनुसार ये सब दिए गए हैं। आईए उसपर नजर डालते हैं।
यदि आपके पास एक बार में ज्यादा रकम इकठ्ठा नहीं हो पा रहा है तो इसे EMI प्लान पर भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने कई फाइनेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे में ग्राहक केवल 9,000 रुपए मंथली EMI पर इस कार को घर ले जा सकते हैं। इसके लिए कुछ बैंक 7 से 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। प्रोसेसिंग भी काफी आसान है। यदि आपके पास 50 से 60 हजार रुपए डाउन पेमेंट करने की क्षमता हो, तो आप 5 से 6 साल की अवधि वाली मासिक किस्त पर इस कार को खरीद सकते हैं।