
Maruti Wagon R 2025: भारत में पॉपुलर कार कंपनी Maruti ने बाजारों में धमाका कर रखा है। Maruti Wagon R 2025 का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। यदि आप हैचबैक कार की तलाश में हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। मिडिल क्लास फैमिली के लिए यह एक नंबर गाड़ी है। कंपनी ने सबकुछ सोच समझकर इसे मार्केट में लॉन्च किया है। यह दमदार माइलेज, स्मूद ड्राइव और जेब पर कम दबाव देता है। चलिए इसके बाकी सारे चीजों के बारे में जानते हैं।
मारुति वैगन आर 2025 के इंजन की बात करें, तो इसमें 2 पेट्रोल इंजन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर और दूसरा 1.2 लीटर है। छोटा इंजन करीब 69 hp की पावर देता है, जबकि बड़ा 89 ph की ताकत रखता है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आते हैं। इसमें 1.0 लीटर सीएनजी वेरिएंट दिया गया है। माइलेज को लेकर में इसका कोई जवाब ही नहीं है।
मारुति की गाड़ियों में माइलेज को लेकर काफी शिकायत देखने को मिलता है। Wagon R ठीक उसी लिस्ट में आती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 से 25 km/l की माइलेज देने की क्षमता रखता है। यह सिटी और हाइवे दोनों जगहों पर ड्राइव के लिए बेस्ट है। माइलेज के मामले में CNG वेरिएंट आगे है। सीएनजी वेरिएंट में यह 33 से 35 km/kg माइलेज देती है।
मारुति ने इस बार Wagon R में नए फीचर्स अपडेट किए हैं। यही कारण है कि इसका लुक भी काफी मॉडर्न है। टचस्क्रीन से लेकर काफी चीजें शानदार हैं।
Maruti Wagon R 2025 की कीमत पर नजर डालें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत करीब 5.79 लाख रुपए (एक्स शो रूम) से होती है। इसके अलावा आप 1 लाख रुपए डाउनपेमेंट करके 5.42 रुपए लोन (8 से 9% ब्याज दर) पर लेते हैं, तो मंथली EMI किस्त करीब 11,000 से 14,000 रुपए के बीच आएगी।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi