
New Tata Punch 2025: टाटा मोटर्स ने इंडियन मार्केट में धूम मचा दी है। माइक्रो एसयूवी New Tata Punch 2025 अब सस्ते दामों में काफी पावरफुल कार बन चुकी है। यह गाड़ी सीधे तौर पर Nexon, Brezza, Grand Vitara और Creta को टक्कर देने की क्षमता रखती है। केवल 6 लाख रुपए (एक्स शो रूम) से शुरू होने वाली यह कार 32 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। चलिए इसके अंदर की खासियत के बारे में जानते हैं।
भारतीय कार बाजारों में New Tata Punch 2025 की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह पावरफुल इंजन और दमदार माइलेज है। पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 20 km/l की माइलेज देती है, जबकि CNG वेरिएंट में यह बढ़कर 32 km/kg तक हो जाती है।
New Tata Punch के इंजन पर नजर डालें, तो इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह 86 PS की ताकत और 113 Nm तक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन BS6 फेज 2 कंप्लायंट है। इसके अलावा 5 स्पीड मैन्युअल व ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन ऑप्शन आता है।
पहले के मुकाबले अब New Tata Punch 2025 कहीं ज्याद बोल्ड और अट्रैक्टिव बन चुकी है। इसमें न्यू फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, रूफ सेल्स, मिलते हैं। इसके साइड प्रोफाइल में स्कलप्टेड बॉडीलाइन और 16 इंच के ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टेल लैंप्स भी अब LED यूनिट के साथ हैं।
SUV कार सेगमेंट के मामले में इस New Tata Punch 2025 के प्राइस को भारत में बेहद आक्रमक रखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख (एक्स शो रूम) है। इसकी टॉप मॉडल का प्राइस 9.49 लाख (एक्स शो रूम) तक जाता है। कस्टमरों को खुश करने के लिए Tata ने बैंक फाइनेंस और CNG वेरिएंट में एक्स्ट्रा सब्सिडी जैसी सुविधा भी दी है।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi