
Toyota Fortuner 2025: टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम आते ही रहीसी वाली फिलिंग मन में आती है। इस एसयूवी कार की एक झलक पाते ही कार लवर्स का दिल गदगद हो जाता है। इसके अलग लुक, आधुनिक फीचर्स और ताकतवर परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसी बीच अब कंपनी ने एक नया मॉडल Totoya Fortuner 2025 भारत में लॉन्च किया है। इस गाड़ी में डिजाइन से लेकर ड्राइविंग एक्सपीरियंस और फीचर्स हर हरेक चीज बेहतर ढंग से दिया गया है।
Toyota ने इस नई Fortuner SUV को धांसू लुक देकर मार्केट में उतारा है। इसके फ्रंट पर न्यू LED Handlamp Set, Mescular Bonut, बड़ी ग्रिल के साथ बोल्ड बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एकदम नए अलॉय व्हील्स और रियर में स्टाइलिश LED टेल लाइट्स दिया गया है, जो प्रीमियम लुक देती है। एसयूवी कार की ऊंचाई और शेप इसे ऑन रोड और ज्यादा दमदार बनाता है।
इस Toyota Fortuner 2025 में दो अलग-अलग इंजन के विकल्प दिए गए हैं। पहला 2.7 लीटर और दूसरा 2.8 लीटर टर्बो इंजन लगा हुआ है। पेट्रोल वेरिएंट में 1655 PS की पावर और डीजल में 204PS की ताकत है। इसमें मैन्युअल और ऑटो ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। इस कार में 4×2 और 4×4 ड्राइव मोड ऑप्शन है, जो किसी भी रोड पर चलने में सक्षम है।
इस नई और चमचमाती टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की कीमत की बात करें, तो यह 33 लाख (एक्स शो रूम) प्राइस से शुरू होती है। इसकी टॉप वेरिएंट प्राइस 42 लाख रुपए तक हो सकती है। यह अब कई कलर और वेरिएंट्स में हो सकती है। कस्टमर को उसके चॉइस के हिसाब से चुनने की पूरा मौका मिलेगा।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi