
Hyundai Elexio EV: इलेक्ट्रिक वाहनों ने मार्केट में जमकर धूम मचा रखी है। साथ ही चीन इस सेगमेंट का सबसे बड़ा बाजार भी बना हुआ है। कंपनियों द्वारा इस सेगमेंट में इनोवेशन भी की जा रही है। यही वजह है कि ईवी की दामों में गिरावट हुई है। सबसे बड़ी बात की इससे रेंज भी अधिक मिल रही है। ऐसे में अब हुंडई कंपनी भी चाइना के मार्केटों में BEVs, PHEVs, और EREVs समेत कई नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग बीजिंग हुंडई द्वारा किया जाएगा। यह Hyundai और चीनी सरकार के ओनरशिप वाली ऑटोमोबाइल निर्माण BAIC के बीच ज्वाइंटर का काम करती है।
Hyundai कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट में से एक Hyundai एलेक्सियो SUV आता है। इसकी मई 2025 में विश्वस्तरीय शुरुआत हुई थी। अब चाइना में होमोलॉगेशन और सेल्स लाइसेंस ऐप के साथ कुछ प्रमुख स्पेक्स चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की वेबसाइट प्रकाशित करते हैं।
इसी वर्ष मार्च 2025 में एक चौंकाने वाली ह्युंडई इलेक्ट्रिक कार की डिटेल सामने आई थी। इसके बारे में अनुमान लगाया गया था कि यह KIA EV5 पर आधारित चाइना एग्जिक्यूटिव आयोनिक 4 हो सकता है। इसे हुंडई एलेक्सियो के तौर पर पेश किया गया था। यह 800 वोल्ट आर्किटेक्चर के साथ हुंडई के एडवांस E-GMP पर आधारित होगा।
Hyundai एलेक्सियो की कीमत की बात करें, तो चीन में लगभग 140,000 युआन यानी 16.88 लाख भारतीय रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की जा सकती है। उसके बाद में कंपनी इसके एक्सपोर्ट के बारे में विचार-विमर्श करेगी।