
Toyota Rumion 2025: अगर आप मार्केट में सस्ता, फैमिली-फ्रेंडली और स्टाइलिश 7 सीटर 4 व्हीलर की तलाश में हैं, तो Toyota कंपनी का New Rumion 2025 आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकता है। 32 kmpl की माइलेज देने वाली इस कार को 14,450 रुपए की मंथली EMI पर घर ला सकते हैं। इसके प्रीमियम लुक के साथ शानदार माइलेज, आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी भी मिलेंगे। चलिए इस कार की कीमत, स्पेसिफिकेशन, CNG वेरिएंट और लॉन्च देते के बारे में जानते हैं।
पॉपुलर कार कंपनी Toyota की New Rumion 2025 के प्राइस पर नजर डालें, तो इसकी शुरुआत 10.44 लाख से 13.73 लाख (एक्स शो रूम) तक हो हो सकती है। हालांकि, राज्यों के हिसाब से इसकी प्राइस ऊपर-नीचे जा सकती है। Easy Monthly Interest यानी EMI पर लेने के बाद आपको यह कार 14,450 रुपए प्रति महीने पर मिल रही है।
कंपनी के दावे के मुताबिक इसका CNG वेरिएंट 32.5 km/k g का जबरदस्त माइलेज देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मार्केट की सबसे फ्यूल एफिशिएंट 7 सीटर में से एक बन जाती है।
इस नई गाड़ी में कंपनी ने 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
कंपनी ने यह पहले ही क्लियर कर दिया है कि इसका CNG वर्जन भी लॉन्च के साथ ही उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इससे परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों शानदार मिलती है।