भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मची धूम, जून 2025 में गूगल पर जमकर ट्रेंड कर रहीं ये 5 कारें

Published : Jun 24, 2025, 02:35 PM ISTUpdated : Jun 24, 2025, 02:36 PM IST
evs cars ai images

सार

भारतीय बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री काफी ज्यादा हो चुकी है। इस समय Tata हैरियर, MG विंसडर से लेकर Tesla तक की कार टॉप ट्रेंड कर रही है। 

Top 5 EVS Cars on Google Trends: बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे की वजह विश्व की कार बनाने वाले कंपनियां आधुनिक फीचर्स और नए मॉडल मार्केट में लॉन्च कर रहे हैं। ईवी भी भारतीय लोगों की पसंद बन चुके है। सड़कों पर भी काफी इलेक्ट्रिक गाड़ियां रेंगती हुई नजर आती हैं। चलिए आज हम आपको जून 2025 में टॉप 5 ट्रेडिंग ईवी के बारे में बताते हैं।

1. मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस 580

लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है। इसका लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन EQS 580 4 मैटिक सेडान है। इसे सेलिब्रेशन एडिशन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 50 यूनिट्स की सीमित उत्पादन होती है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 1.30 करोड़ रुपए है। स्टैंडर्ड सेडान के मामले में इसमें ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।

2. महिंद्रा बीई6

मोस्ट पॉपुलर कार महिंद्रा ने बीई 6 को XEV 9E को लॉन्च किया था। इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और शानदार प्रदर्शन लोगों की पहली पसंद बनी। इन दोनों मॉडल ने ब्रेकडाउन के चलते खबरों में अपनी पकड़ मजबूत की, लेकिन महिंद्रा ने इसमें तुरंत सुधार कर दिया। इसकी एक्स शो रूम कीमत 18.90 लाख रुपए से शुरू होती है।

3. टेस्ला

ग्लोबली इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स पर जाएं, तो टेस्ला का एक अलग ही डिमांड है। जब से मस्क टेस्ला के डेस्क पर लौटे हैं तब से अमेरिका की ईवी ब्रांड ट्रेंड में है। इसकी खोई हुई सेलिंग भी दोबारा से बढ़ सकती है।

4. MG विंसडर

MG विंसडर भारत में इस समय मोस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। बीते कुछ महीनों में इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस मामले में विंसडर ने Tata Nexon को मात दे दिया है। यह 2 बैटरी पैक के साथ आता है। इसके अलावा बिग पैक वेरिएंट, विंसडर प्रो हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसे बैटरी Edge A सर्विस ऑप्शन के साथ लाया गया है, जिससे इसकी लागत कम हो जाती है।

5. टाटा हैरियर ईवी

वर्तमान में टाटा हैरियर मार्केट में सबसे न्यू इलेक्ट्रिक कार है। यह Tata Motors द्वारा 4X4 वाहन की वापसी का प्रतिक है। इस हैरियर कार ने लैंड रोवर स्टाइल स्टैंड को लेकर खूब नाम कमाया। इसकी एक्स शो रूम प्राइस 21.49 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। इसका फिलहाल टॉप वेरिएंट AWD है।

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW