नए साल पर आ रही नई Cooper Electric SE, 270 किमी की रेंज, मात्र 7 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड

Mini India (मिनी इंडिया) मार्च 2022 में भारत में नई कूपर एसई को लॉन्च करेगी। फुल चार्ज में करीब 270 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी। यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 4:25 AM IST / Updated: Dec 12 2021, 10:00 AM IST

ऑटो डेस्क, न्यू Cooper Electric SE to be launched in India soon : मिनी इंडिया (Mini India) ने देश में नई कूपर एसई को मार्च 2022 में लॉन्च करने का ऐलान किया है। बेहतरीन और क्लासिक लुक वाली Cooper कार सिंगल चार्ज करने पर करीब 270 किमी की रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। 

कुछ घंटों में बुक हो गईं थी सभी यूनिट्स
Cooper Electric SE (कूपर इलेक्ट्रिक एसई) का टीजर कंपनी ने इस अक्टूबर महीने में शेयर किया था।  किया था। मिनी इंडिया ने इसके बाद एक लाख रुपये की टोकन अमाउंट पर इस कार की प्री-बुकिंग शुरू की थी। बता दें कि Cooper कार को भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिला था, कंपनी के लॉन्चिंग के ऐलान के बाद इस कार की पहली 30 यूनिट्स कुछ ही घंटों में बुक हो गई थी। वहीं अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह मार्च 2022 में इंडिया में नई कूपर एसई को लॉन्च कर देगा। 

Latest Videos

7.3 सेकंड में 100 किमी/ घंटे की रफ्तार
नई कूपर इलेक्ट्रिक एसई इसके internal combustion engine (ICE) वाले मॉडल का ईवी वेरिएंट होगा। इसमें 32.6kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, ये 181 bhp का पावर और 270 Nm का टार्क जेनेरेट करता है। सिंगल चार्ज करने पर ये कार 270 किमी की रेंज देती है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार को लेकर बड़ा दावा किया है, मिनी इंडिया ने कहा कि  यह कार सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। 

दमदार बैटरी की फास्ट चार्जिंग
Cooper Electric SE  को 11kW और 50kW चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कूपर कार को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 11kW चार्जर से ढाई घंटे लगते हैं। जबकि 50kW चार्जर के माध्यम से  इसे 35 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे चार्ज करने में और कम समय लगेगा। इसकी चार्जिंग कैपेसिटी की वजह से इसे भारत में जबरदस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद कंपनी कर रही है। 

भारत में मौजूद कार के मॉडल
इंडिया में कूपर कार के मिनी मॉडल रेंज में Mini Convertible (मिनी कन्वर्टिबल),  Mini John Cooper Works Hatch (मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच),  और Mini 3-door Hatch (मिनी 3-डोर हैच), लोकल प्रोडक्शन के तौर पर Mini Countryman (मिनी कंट्रीमैन) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
Petrol Diesel Price Today, 12 Dec 2021, रविवार को तफरी के लिए जाना है तो फुल करा सकते हैं टैंक, देखें रेट
Mahindra XUV700 की डेढ़ साल का वेटिंग पीरियड देखकर भड़का ग्राहक, आखिर क्यों है इतनी डिमांड, देखें
2023 Mini Cooper S Electric की लीक हुई तस्वीरें, देखें क्यों कहा जाता है इसे क्लासिक कार
Apache RR 310 और टीवीएस की NTorq 125 फिलीपींस में युवाओं की बनेगी पहली पसंद है, देखें इनकी

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma