₹60000 में घर लाएं 7 सीटर कार, फीचर्स और EMI प्लान देख तुरंत खरीदने का बन जाएगा मूड

Published : Jul 03, 2025, 01:44 PM IST
maruti ertiga 7 seater

सार

मारुति सुजुकी की नई Ertiga 2025 दमदार माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ आती है। यह 7-सीटर कार फैमिली के लिए परफेक्ट है और इसकी कीमत आपके बजट में भी है। जानिए इसके इंजन, माइलेज और कीमत के बारे में।

Automobile Desk: अगर आपको एक ऐसी 4 व्हीलर की तलाश है जो माइलेज में दमदार, फीचर्स में शानदार और फैमिली के लिए बेस्ट हो, तो New Maruti Suzuki Ertiga 2025 बेस्ट चॉइस हो सकती है। यह 7 सीटर कार आपके लिए ही बनी है, जिसमें फैमिली के साथ ट्रिप पर जाया जा सकता है। मिडिल क्लास परिवार को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे मार्केट में उतारा है। इसका लुक और फीचर्स आपको दीवाना बना देगा। चलिए इसकी खासियत को खंगालते हैं।

New Maruti Ertiga 2025 इंजन

Maruti Suzuki की इस न्यू एर्टिगा कार की इंजन पर नजर डालें, तो इसमें 1.5 लीटर का K सीरीज ड्युअल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 103 bhp की पावर और 136.8 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस कार की यह स्पेसिफिकेशन सीटी और हाईवे दोनों मामलों में बेस्ट बनाती है।

New Maruti Ertiga 2025 माइलेज

Maruti Suzuki Ertiga 2025 के माइलेज पर बात करें, तो इसका कोई जवाब नहीं है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट में यह कार लगभग 20.5 km/l और सीएमजी वेरिएंट में 26.1 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। भारतीय बाजारों में इसकी माइलेज की खूब चर्चा हो रही है।

New Maruti Ertiga 2025 फीचर्स

मारुति सुजुकी की यह एर्टिगा कार धांसू फीचर्स के लिए भी जानी जा रही है। इसमें आपको आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। यूथ को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें स्मार्ट फीचर्स लगाए हैं।

  • 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
  • पावर विंडो
  • पावर स्टीयरिंग
  • मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील
  • ड्युअल एयरबैग्स
  • ABS

New Maruti Ertiga 2025 इंटीरियर और एक्सटीरियर

Maruti ने इस नए मॉडल में इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में अच्छा काम किया है। आउटसाइड से इस कार का डिजाइन ज्यादा बोल्ड और मस्कुलर दिखाया गया है। वहीं, अंदर से इसका लुक एकदम प्रीमियम है। आपको इस कार में ड्युअल टोन डैशबोर्ड, फॉक्स वुड फिनिश के साथ नई स्टाइल की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। ऐसे में आप इसे देखते ही फैन बन जाएंगे।

New Maruti Ertiga 2025 प्राइस (भारत में)

Maruti की न्यू एर्टिगा कार की कीमत उसके वेरिएंट के हिसाब से तय की गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपए (एक्स शो रूम) रखी है। टॉप मॉडल आपको 13.50 लाख रुपए में मिलेगी।

New Maruti Ertiga 2025 EMI प्लान

इसके अलावा आप इस New Maruti Ertiga 2025 को फाइनेंस अथवा EMI पर घर लाना चाहते हैं तो उसके लिए भी सुविधा दी गई है। इसे सिर्फ 60,000 रुपए के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है। वहीं, इसकी मंथली EMI की बात करें तो 8,500 रुपए से स्टार्ट होती है। आपको 7 साल तक का लोन टेन्योर 7 से 9 प्रतिशत ब्याज दर पर फास्ट अप्रूवल में मिल सकती है।

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW