
Automobile Desk: Tata Motors एक बार फिर से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी की नई Harrier EV की ऑफिशियल बुकिंग से आज यानी 2 अप्रैल से स्टार्ट हो चुकी है। कंपनी द्वारा लाई जा रही यह सबसे लेटेस्ट ईवी कार है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी की स्टार्टिंग प्राइस 21.49 लाख रुपए रखी है। इंडिया में यह Tata की सबसे पावरफुल कार मानी जा रही है। इसे आप 21,000 रुपए की टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। चलिए अब इसके कारनामे भी देख लेते हैं।
Tata Harrier EV में स्मार्ट फीचर्स का पूरी तरह से प्रयोग किया गया है। इसमें आपको न्यू 540 डिग्री कैमरा फंक्शन के साथ 360 डिग्री मॉनिटर सिस्टम मिलता है, जो इस EV कार की नीचे की सतह को अच्छी तरह से दिखाने में सक्षम है। ट्रांसपेरेंट मोड में यह न्यू एंगल एक्टिव होता है जो खराब सड़कों पर बने गढ्ढों को सही तरीके से दिखाता है।
Tata Harrier EV मास मार्केट सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर बन गई है जिसमें आपको ड्युअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव सेटअप सिस्टम दिया गया है। इसमें हरेक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है। आप इसकी स्पीड पर जाएंगे तो यह Tata की धांसू EV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
सिर्फ ₹3 लाख दाम 300km रेंज, Tata की धांसू फीचर्स वाली EV कार देख तुरंत खरीदने का करेगा दिल
इस हैरियर ईवी कार में आपको नॉर्मल, रफ और वेट जैसे 3 टेरेन मोड दिए गए हैं। टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा हैरियर के मामले में 6 अलग-अलग टेरेन दिए गए हैं। इसमें आपको नॉर्मल, मड रड्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड मिलते हैं। इसका काम पावर डिलीवरी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और थ्रोटल रिस्पॉन्स बदलना है। इससे परेशानी वाली रोड से आसानी से निकल पाएंगे।
Tata Harrier EV में आपको 14.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। अब तक कंपनी द्वारा किसी भी कार में दी गई यह सबसे बड़ा स्क्रीन है। Samsung द्वारा इसे बनाया गया है, जो QLED है। इसमें शार्क फिन एंटीना में एक एडिशनल कैमरा लगा हुआ है। इसका काम फीड डिजिटल IRVM पर पीछे वाली तस्वीर को साफ दिखाना है।
इस कार में सेफ्टी का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। एक इवेंट में ऊबड़ खाबड़ रोड पर इसका टेस्ट भी हुआ। सीधी चढ़ाई भी करवाई गई। एक टैंक को इसके सहारे खींचकर दिखाया गया है। कीचड़ और पानी से भी आसानी से निकाला गया। जंप लगाकर भी इसकी टेस्टिंग की गई। एक इलेक्ट्रिक कार के तौर पर यह सभी में पास हुआ। भारत सरकार द्वारा NCAP में इस इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर को 5 स्टार रेटिंग मिली है। ऐसे में यह फैमिली फ्रैंडली और पूरी तरह से बच्चों के लिए सुरक्षित मानी जा रही है।
सड़क पर तहलका मचाने आ रही Toyota की सबसे धांसू फॉर्च्यूनर, फीचर्स देख खरीदने का बन जाएगा मूड
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi