सिर्फ ₹1.5 लाख रुपए में घर लाएं 32 km/l की माइलेज देने वाली धांसू कार, मंथली EMI प्लान देख तुरंत बना लेंगे प्लान

Published : Jul 08, 2025, 09:30 AM IST
new tata rumion 2025

सार

टाटा ने नई Rumion 2025 लॉन्च की है, जिसमें दमदार माइलेज, बेहतरीन फीचर्स और आकर्षक लुक है। जानिए इसके इंजन, सेफ्टी फीचर्स, कीमत और EMI प्लान।

Automobile Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7 सीटर कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इंडियन फैमिली को यह कार काफी पसंद आ रही है। इसी को देखते हुए पॉपुलर कार कंपनी टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेगमेंट MPV New Tata Rumion 2025 को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस कार को केवल दमदार माइलेज ही नहीं, बल्कि बेस्ट फीचर्स और लुक के लिए भी जाना जा रहा है। चलिए इसकी पूरी खासियत को खंगालते हैं।

New Tata Rumion 2025 इंजन

New Tata Rumion 2025 के इंजन और उसकी माइलेज की बात करें, तो यह 1.5 लीटर का K सीरीज ड्युअल जेट, ड्यूल VVT पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह 103 bhp की पावर और 137 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

New Tata Rumion 2025 माइलेज

New Tata Rumion 2025 की में माइलेज पर जाएं, तो कंपनी के दावे के मुताबिक पेट्रोल वेरिएंट में 20.51 km/l से लेकर 32 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5 स्पीड और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं।

JULY JACKPOT: 4 लाख सस्ती मिल रही है Luxury SUV, जुलाई का सबसे बड़ा ऑफर

New Tata Rumion 2025 इंटीरियर और एक्सटीरियर

New Tata Rumion 2025 के इंटीरियर पर नजर डालें, तो इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं। इसमें आपको ड्युअल टोन डैशबोर्ड, ब्राउन बीच अपहोल्स्ट्री, मल्टी लेवल स्टोरेज और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके अलावा एक्सटीरियर की ओर जाएं, तो नई ग्रिल, क्रोम फिनिशिंग और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलेंगे।

New Tata Rumion सेफ्टी फीचर्स

New Tata Rumion 2025 में कंपनी ने सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा है। यह कार इस सेगमेंट में सबसे बेस्ट सेफ्टी देने वाली है। आईए कुछ फीचर्स पर नजर डालते हैं।

  • ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स
  • ABS with EBD
  • ब्रेक एसिस्ट
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटस
  • रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर
  • हाई स्पीड अलर्ट और ससीटबेल्ट रिमाइंडर

New Tata Rumion 2025 स्पेसिफिकेशन

अब हम आपको इस New Tata Rumion 2025 की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं। इसमें कई सारी चीजें शामिल हैं।

  • 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन
  • 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
  • 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • Android Auto और Apple CarPlay
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स
  • रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा
  • पावर स्टीयरिंग और ऑटो फोल्डिंग ORVMs

New Tata Rumion 2025 प्राइस और EMI प्लान

New Tata Rumion 2025 की प्राइस की बात करें, तो कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 10.44 लाख रुपए रखी है, जबकि टॉप मॉडल 13.73 लाख रुपए है। ऑन रोड प्राइस राज्यों के हिसाब से तय होगी।

इसके अलावा यदि आप इसे फाइनेंस पर घर लाना चाहते हैं, तो कंपनी ने इसके लिए भी इंतजाम किया है। ICICI, HDFC, SBI और Axis जैसे बैंकों के जरिए के माध्यम से 90 प्रतिशत ऑन रोड फाइनेंस मिल सकते हैं। 1.5 लाख रुपए के डाउनपेमेंट पर 7 साल की अवधि के लिए 14,450 रुपए मंथली EMI मिलती है।

₹67,500 डिस्काउंट पर 6 एयरबैग वाली कार, कीमत इतनी Low सैलरी वाले भी खरीद लें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Hyundai i20 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ दिसंबर 2025 तक!
Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट