सिंगल चार्ज पर 1000 किमी रेंज देगी Nio की इलेक्ट्रिक कार, 4.3 सेकंड में 100 की स्पीड, देखें इसके फीचर्स

Published : Dec 21, 2021, 12:25 PM IST
सिंगल चार्ज पर 1000 किमी रेंज देगी Nio की इलेक्ट्रिक कार, 4.3 सेकंड में 100 की स्पीड, देखें इसके फीचर्स

सार

Nio electric car ET5 का बैटरी ऑप्शन और रेंज जबरदस्त है, सिंगल चार्ज में इसके 75 kWh बैटरी की रेंज 550 किलोमीटर, 100 kWh बैटरी की रेंज 700 किलोमीटर और 150 kWh बैटरी की रेंज 1000 किलोमीटर तक की है। ये कार सिर्फ 4.3 सेकंड्स में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।  

ऑटो डेस्क।  नियो (Nio) कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक कार ET5 पेश कर दी है। सिंगल चार्ज करने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 1,000 किमी का सफर तय करती है। चीन में इसका प्रोडक्शन शुरु हो गया है।  निओ ने ऐलान किया है कि उसकी फ्लैगशिप ET7 सेडान की डिलीवरी मार्च 2022 में शुरू हो जाएगी। वहीं  ET5 की डिलीवरी कंपनी सितंबर 2022 में शुरु कर देगी। कंपनी का कहना है कि वह नार्वे और जर्मनी में सबसे पहले इस कार को लॉन्च करेगी।

4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की स्पीड
Nio electric car ET5 का बैटरी ऑप्शन और रेंज जबरदस्त है, सिंगल चार्ज में इसके 75 kWh बैटरी की रेंज 550 किलोमीटर, 100 kWh बैटरी की रेंज 700 किलोमीटर और 150 kWh बैटरी की रेंज 1000 किलोमीटर तक की है। ये कार सिर्फ 4.3 सेकंड्स में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान कार की रेंज को चीन के लाइट-ड्यूटी व्हीकल टेस्ट साइकल (CLTC) में टेस्ट किया गया है। 

टेस्ला मॉडल 3 से होगा मुकाबला
नियो ईटी5 में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, पैनो सिनेमा, Integrated Augmented Reality और वर्चुअल रियलिटी, एंबिएंट लाइटिंग और Dolby Atmos Surround System समेत कई स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। नियो ET5 इलेक्ट्रिक सेडान में सेंसर्स के साथ रडार सिस्टम भी दिया गया है, जो ऑटो ड्राइविंग में मदद करता है। ET5 इलेक्ट्रिक सेडान का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) से होगा, जो कि दुनिया भर के ऑटो बाजार में धूम मचाए हुए है। नई ET5 सेडान का इंटीरियर डिजाइन बेहद शानदार है। 

शानदार इंटीरियर फीचर्स
नियो की  ET5 इलेक्ट्रिक सेडान के सेंटर कंसोल में 10.2 इंच का HDR डिस्प्ले दिया गया है, इसमें PanoCinema का सपोर्ट भी मिलता है।  नियो ET5 इलेक्ट्रिक सेडान 4.79 मीटर लंबी, 1.96 मीटर चौड़ी और 1.49 मीटर ऊंची है। नई ET5 इलेक्ट्रिक सेडान सितंबर 2022 तक शोरूम में उपलब्ध करा दी जाएगी। इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 3,28,000 युआन (करीब 39 लाख रुपये) है।  चीन इलेक्ट्रिक कारों की खरीद सब्सिडी ऑफर कर रहा है, सब्सिडी मिलने के बाद इसके दाम और कम हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें-
Toyota ला रही आपके बजट में Compact electric suv, शानदार लुक के साथ मिलेगी दमदार बैटरी और
Mahindra के इलेक्ट्रिक सवारी ऑटो ने मचाई धूम, 41 हजार के डाउन पेमेंट में खरीदें, 1 रुपए में दो किमी का
Air India इसी साल सौंपी जाएगी टाटा ग्रुप को, JRD Tata ने कच्चे घर में बनाया था कंट्रोल रूम, देखें पूरी
Electric car के लिए ये हैं बेस्ट ऑप्शन, देखें सबसे मंहगी से लेकर सबसे किफायती कार
Hero MotoCorp के वाहन जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदें, नहीं देना होगा ब्याज, आधार कार्ड दिखाकर ले जाएं वाहन

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW